Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत जुकैण के मतेहड़ी गांव में रविवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, बलबीर जी के पुराने मकान का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कमरे में एक बुजुर्ग महिला सो रही थीं जो मलबे की चपेट में आ गईं, लेकिन उन्हें केवल मामूली चोटें आईं। वहीं, मकान के ऊपरी हिस्से में मौजूद एक छोटी बच्ची पढ़ाई कर रही थी, जिसने समय रहते नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। अगर वह कुछ सेकंड भी देर करती,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला।  हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने जारी की गई उच्च वेतनमान अधिसूचना को वापस लेने के निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। महासंघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरी कैबिनेट का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के हित में एक बड़ा कदम है। अब 89 विभागीय कैटेगिरी को पहले की तरह ही उच्च वेतनमान मिलता रहेगा, जिससे हजारों कर्मचारियों को राहत मिलेगी। महासंघ ने सरकार से यह भी आग्रह किया है कि जो लेफ्ट आउट कैटेगिरी 2022 में छूट गई थीं, उन्हें…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने आज ननखड़ी तहसील के दूरदराज़ प्रभावित गांवों का दौरा कर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने धाशा, करोली, चमाडा, खामाडी, डीम, आदर्शनगर बनाला, कुंगल, बाल्टी, शकरेला और दंशा गांवों का भ्रमण किया। विधायक नंद लाल ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार द्वारा फौरी राहत राशि के साथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सेवा और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंडी जिले के सराज, स्यांज, सुंदरनगर, मंडी सदर और करसोग क्षेत्रों के कुल 16 प्रभावित परिवारों को ₹6,15,000 की राहत राशि वितरित की गई।  राहत राशि विवरण: ₹51,000: 9 परिवार (भारी नुकसान और आर्थिक रूप से असमर्थ) ₹31,000: 1 परिवार ₹21,000: 5 परिवार (मकान और जमीन का नुकसान) ₹20,000: 1 परिवार यह राहत राशि बगस्याड (सराज) में आयोजित कार्यक्रम में वितरित की गई। इस अवसर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी को अयोध्या में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड संस्था को पिछले आठ वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन 13 सितंबर को रामजन्मभूमि अयोध्या में हुआ, जिसमें देशभर से समाजसेवी संगठनों ने भाग लिया। इस समारोह में नेपाल, भूटान, केंद्र शासित प्रदेशों और उत्तरप्रदेश के 75 जिलों से आए रक्तदान कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मान ग्रहण करने पहुंचे सदस्य…

Read More