एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किन्नौर जिले के निगुलसरी क्षेत्र में पिछले दस दिनों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग अवरुद्ध है। इस आपदा के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता महिला मंडल और युवक मंडल के सहयोग से फंसे यात्रियों को लंगर लगाकर दिन-रात भोजन और सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस बीच, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी और बीडीसी अध्यक्ष कल्पा ब्लॉक ललिता पंचारस ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता आपदा के समय में भी राजनीति रोटी सेंकने में लगे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। अब तक जिले में 168 करोड़ रुपए से अधिक का आर्थिक नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि इस आपदा में सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग (PWD) को हुई है, जिसकी क्षति 117 करोड़ रुपए आंकी गई है। वहीं, जल शक्ति विभाग को 32.10 करोड़ रुपए और विद्युत विभाग को 19 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, गौशाला, किचन, शौचालय व अन्य संरचनाओं को मिलाकर लगभग 7.62…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में तैनात चतुर्थ कर्मी ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जो कि शिमला जिला की तहसील रोहडू के भमनोली गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रेम नाथ रूप्टा के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह जब प्रेम नाथ ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ननखड़ी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला। कमरे में प्रेम नाथ को रोशनदान के हैंडल से पीले नायलॉन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। ननखड़ी और रामपुर क्षेत्र के बागवान एचपीएमसी द्वारा सेब की खरीद बंद किए जाने से भारी परेशान हैं। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर तहसीलदार रामपुर उमेश शर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बताया कि रामपुर उपमंडल के 12/20, नरेण और ननखड़ी केंद्रों पर बागवानों से सेब की बोरियां नहीं खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पहले ही आपदा और ओलावृष्टि के चलते बागवान संकट में हैं और अब एचपीएमसी की निष्क्रियता से उनकी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितम्बर 2025 तक विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी पंचायत चुनावों के लिए तैयार की जा रही मसौदा मतदाता सूची का पूर्वावलोकन करना और ग्रामीण स्तर पर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन बैठकों में मसौदा मतदाता सूची ग्राम सभाओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ताकि त्रुटियों को समय रहते सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और जनभागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद…