Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से अब तक लगभग 117 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने जानकारी दी कि सबसे अधिक प्रभावित लोक निर्माण विभाग (85 करोड़) और जलशक्ति विभाग (24 करोड़) हुए हैं। शिक्षा विभाग को 2 करोड़ 12 लाख, नगर परिषदों व पंचायतों को 2 करोड़ 68 लाख, बिजली बोर्ड को 10 लाख, और पशुपालन विभाग को 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।  सड़कें और पेयजल योजनाएं प्रभावित बारिश के चलते 5 मुख्य सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर में राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. टी.डी. वर्मा, प्रो. राजेश नेगी सहित समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. विद्या बंधु नेगी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूह विकास खंड की ग्राम पंचायत ठंगी का दौरा किया और सीमावर्ती कुनो-चारंग सड़क पर आई आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क बहाली के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकदी फसल को विपणन यार्ड तक पहुंचाने में लोगों को कोई कठिनाई न हो और सेना व आईटीबीपी के जवानों को शीघ्र राहत मिल सके। इस दौरान उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो आनी(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के आनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कड़ाड़ पंचायत के पटारना गांव में भूस्खलन के कारण तीन मकान मलबे में दब गए। इस हादसे में दो महिलाएं मलबे में दबीं, जिनमें से शारदा देवी का शव ग्रामीणों की मदद से बरामद कर लिया गया, जबकि लीलू देवी की तलाश जारी है। एक अन्य व्यक्ति को घायलावस्था में बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये, घायल को 2,500 रुपये और मकान क्षति पर 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। एसडीएम आनी लक्ष्मण…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने कार्यालय कक्ष में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना है, ताकि देश के बदलते परिदृश्य में आधुनिक सोच वाले नई पीढ़ी के जनजातीय युवा नेताओं को तैयार किया जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भौगोलिक दृष्टि से अधिक चुनौतियाँ होती हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में विकासात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण और कार्य करने का जुनून अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह…

Read More