Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकड़ी के सभागार में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 6वीं से 8वीं तक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता, कक्षा 9वीं से 12वीं तक अंग्रेजी भाषण (English Declamation) और कक्षा 3 से 5 तक अंतर्सदनीय प्रश्नोत्तरी (Quiz Competition) आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया।हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सतलुज हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यमुना हाउस द्वितीय और ब्यास हाउस तृतीय स्थान पर रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में श्रृति शर्मा (सतलुज सदन) ने प्रथम,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर और विकास खंड ननखड़ी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति योजनाओं को लेकर 4 से 6 सितंबर 2025 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठकें 15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान को जल शक्ति विभाग को हस्तांतरित करने और ग्राम पंचायत विकास योजना में इन परियोजनाओं को शामिल करने के उद्देश्य से की जा रही हैं। उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि इन बैठकों में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है, ताकि योजनाओं को जनहित और पारदर्शिता के साथ अंतिम रूप दिया जा सके।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर स्थित देवराज नेगी मिनी स्टेडियम कल्पा में दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा वर्ग जीवन में अनुशासन, आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर सकता है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह, रविंद्र सिंह ठाकुर ने आज लियो पंचायत के पंचायत घर में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में बागवानी, पशुपालन, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और राज्य सहकारी बैंक के विषयों पर व्यापक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने स्थानीय लोगों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत भूमिहीनों को मालिकाना हक प्रदान करने की राज्य सरकार की अनूठी पहल पर विस्तार से जानकारी दी, ताकि वंचित वर्गों को सीधे लाभ मिल सके। जिला बागवानी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. देव राज कायथ ने बागवानों को समय से पहले पतझड़ से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने गुरुवार को जिले के वर्षा से अत्यधिक प्रभावित इलाकों रायसन, शिरड़ रिसोर्ट, अलेयू, ओल्ड मनाली और आलू ग्राउंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क सेवाओं की बहाली कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरुण, एसडीएम मनाली रमन कुमार, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि आम जनता और पर्यटकों को कम…

Read More