एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज वर्चुअल माध्यम से किन्नौर जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग में देवता दुंबर बरासऊनी जी के नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मंदिर के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की। राजस्व मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और देव परंपराओं के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे अपनी मूल संस्कृति को संजोएं और भावी पीढ़ी को इससे जोड़ें। समारोह के दौरान जिला कांग्रेस समिति किन्नौर के…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी), बिलासपुर द्वारा एफ.एल.सी.आर.पी. (फाइनेंशियल लिटरेसी काउंसलिंग एंड रिसोर्स प्रोग्रामिंग) के अंतर्गत 6 दिवसीय निःशुल्क वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तीन जिलों – ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर की कुल 31 महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण में ऊना से 8, हमीरपुर से 12 और बिलासपुर से 11 महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग, बीमा योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। समापन समारोह में यूको आरसेटी के निदेशक अजय कुमार शर्मा और अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के नशा निवारण प्रकोष्ठ द्वारा एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बुशैहर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के मालिक डॉ. प्रेम नेगी तथा थाना प्रभारी आशीष कौशल उपस्थित रहे। डॉ. प्रेम नेगी ने “पदार्थ उपयोग विकार: निदान, उपचार और प्रबंधन” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विस्तारपूर्वक बताया कि Substance Use Disorder (SUD) का प्रभावी ढंग से कैसे निदान किया जा सकता है, इसके उपचार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने पहली बार पूर्ण महिला कमांडो इकाई का गठन किया है, जो बल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इन महिला कमांडोज़ को मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह 8 सप्ताह का गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला कर्मियों को Quick Reaction Team (QRT) और Special Task Force (STF) की ड्यूटी के लिए तैयार करेगा। प्रशिक्षण में फिजिकल फिटनेस, हथियारों का उपयोग, जंगल में सर्वाइवल स्किल्स और 48 घंटे का आत्मविश्वास निर्माण अभ्यास शामिल है। पहले बैच में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, निरमंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का नामांकन समारोह शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और एनसीसी में शामिल होकर अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता की दिशा में कदम बढ़ाया। एनसीसी, भारत का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, जिसकी स्थापना 1948 में हुई थी। वर्तमान में इसके अंतर्गत करीब 15 लाख कैडेट्स कार्यरत हैं। यह संगठन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जागृत करता है। यह नामांकन समारोह 8 HP एनसीसी बटालियन, रामपुर बुशहर, जिला शिमला…