Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 की वार्षिक गतिविधियों पर आधारित पत्रिका ‘शतुद्री’ के 19वें संस्करण का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के फेसबुक पेज तथा मासिक इ-न्यूज़लेटर ‘ज़ङगती सुरेनिंग’ के प्रथम संस्करण का भी लोकार्पण किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि वार्षिक पत्रिकाएं विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के रचनात्मक योगदान को समाज तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पत्रिकाएं न केवल साहित्यिक सृजन को बढ़ावा देती हैं, बल्कि महाविद्यालय स्तर से लेकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  बिलासपुर। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि कम्पिटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड (मारुति नेक्सा डीलरशिप बिलासपुर) की ओर से रिलेशनशिप मैनेजर के 5 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। 📌 कैंपस इंटरव्यू की तिथि व स्थान 4 सितंबर 2025 – उप रोजगार कार्यालय, घुमारवीं 5 सितंबर 2025 – उप रोजगार कार्यालय, श्री नैना देवी जी⏰ समय: प्रातः 10:30 बजे से 📌 योग्यता और पात्रता न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट आयु सीमा: 20 से 40 वर्ष महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार पात्र 📌 जरूरी दस्तावेज़सभी इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यजुवेंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश के एक चर्चित एनडीपीएस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को रद्द करते हुए आरोपी सुरेश कुमार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि कोटपा अधिनियम के अंतर्गत घने जंगल में बीड़ी पीना कोई अपराध नहीं है, क्योंकि यह सार्वजनिक स्थल की श्रेणी में नहीं आता। मामला सितंबर 2016 का है, जब ढली पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरेश कुमार को जंगल में बीड़ी पीते हुए पकड़ा था। पुलिस का दावा था कि बीड़ी से चरस की गंध आ रही थी और…

Read More

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान चीना के रूप में हुई है, जिसकी करीब ढाई साल पहले लुधियाना के सिमरनजीत सिंह से लव मैरिज हुई थी। मृतका के भाई राकेश कुमार ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले चीना को पैसों के लिए परेशान करने लगे थे। 17 अगस्त 2025 को सास मनजीत कौर ने मायके वालों को फोन कर बताया कि दवा के रिएक्शन से चीना की तबीयत बिगड़ गई है। लेकिन जब परिवार मौके पर पहुंचा,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई टीम में आठ उपाध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इनमें बिहारी लाल शर्मा, रश्मि धर सूद, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन सिंह परमार, विधायक पवन काजल, विधायक विनोद कुमार, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और विधायक बलबीर वर्मा शामिल हैं। महामंत्री पद पर राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार को तैनाती दी गई है। साथ ही संजीव कटवाल और पायल वैद्य को भी भाजपा प्रदेश…

Read More