एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में जीवनयापन के बेहतर अवसर सृजित कर सीमाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से सीमा पार अपराध पर नियंत्रण, सीमावर्ती समुदायों को सशक्त बनाना, और उन्हें सुरक्षा बलों की सहायता के लिए तैयार करना प्रमुख लक्ष्य हैं। बैठक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। मंडी जिला प्रशासन ने ढाबों और रेस्तरां में ओवरचार्जिंग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के निर्देश पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीमों ने 25 स्थानों का निरीक्षण कर ₹12,000 के चालान काटे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य प्रतिष्ठानों में बिकने वाले पके भोजन, दही और अन्य खाद्य वस्तुओं के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) तय किए गए हैं। किसी भी विक्रेता को तय सीमा से अधिक राशि वसूलने की अनुमति नहीं है। फोरलेन बंद होने के चलते ढाबों पर ओवरचार्जिंग की शिकायतें बढ़ी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर (ASC), अंबाला द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भारतीय वायुसेना अग्निवीर इंटेक 01/2026 के अंतर्गत अग्निवीर वायु भर्ती रैली 2025 का आयोजन कर रही है। यह भर्ती रैली 27 अगस्त 2025 से 2 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रैली अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए खुली है जो पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ (UT), जम्मू और कश्मीर (UT) तथा लद्दाख (UT) के निवासी हैं। पात्र उम्मीदवारों को भारतीय वायुसेना में सेवा का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस रैली में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू, 20 अगस्त — उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश ने बहुद्देशीय भवन में अंतर विभागीय समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए हाल ही में हुई भारी वर्षा और बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। इस बैठक में सड़कों, पुलों, पेयजल योजनाओं, बिजली आपूर्ति और मोबाइल नेटवर्क जैसी आवश्यक सेवाओं पर पड़ी आपदा की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अवरुद्ध संपर्क सड़कों, क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं और बाधित बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने NH-305 की स्थिति की समीक्षा कर सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सेब और आवश्यक वस्तुओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में कार्यरत कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार ने आज जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन द्वारा किए गए संयुक्त भूमि निरीक्षण के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि प्रदेश सरकार द्वारा एम्स बिलासपुर को आवंटित परिसर के भीतर स्थित है, जो जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के निकट है। यह स्थान केंद्रीय विद्यालय निर्माण के सभी मानकों को पूरा करता…