एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 सिक्योरिटी गार्ड और 20 सिक्योरिटी सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 26 अगस्त 2025 को उप-रोजगार कार्यालय, घुमारवीं (जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश) में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी दी कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक पास निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹11,500 से ₹25,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। शारीरिक योग्यता (सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए): पुरुष उम्मीदवार: न्यूनतम ऊंचाई 5 फुट 7 इंच, वजन 60 किलोग्राम महिला…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत पहुंचाने, सड़कें बहाल करने और सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने के लिए शीघ्र स्पेन लगाने की मांग की। ज्ञात रहे कि 13 अगस्त को 15/20 क्षेत्र में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कई रिहायशी मकान, दुकानें और सड़कें पानी में बह गईं तथा कई पंचायतों का आपस में संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। बादल फटना एक बार फिर जिला कुल्लू पर कहर बनकर टूटा है। मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने लग वैली और भूतनाथ पुल का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश और बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन को भूतनाथ पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही आम जनता से भी इस पुल का उपयोग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। इसलिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स से बचाव विषय पर आयोजित पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन तथा स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की अदिति मेहता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष की सारूल सिंह को दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की सिमरन को तीसरा स्थान मिला। अदिति मेहता ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भी अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए फिर से पहला स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में एमए प्रथम सेमेस्टर की समिता दूसरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर के अंतर्गत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 25 पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती आंगनवाड़ी केन्द्र सुरू, कोट, भईबाग, कमड़ाली, कुर्गु, नई कुपड़, निचला डकोलड, सरला परोग, गूरी, सयाना गौरा, खुन्ना, खिन्चा, कमसारी, जुआ, शीलपरोग, बरशोल, कावधार, नन्ती टिक्कर, शरनाल, ज्यूरी, दोफादा-2, नोगली-1, रायशरण, शिकारी नाला और सुघा में की जाएगी। योग्यता एवं पात्रता: लिंग: केवल महिला उम्मीदवार पात्र हैं। निवास: संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग क्षेत्र की सामान्य निवासी हों। उम्र सीमा: 18 से 35 वर्ष के बीच। शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10+2 पास।…