एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। रविवार तड़के करीब चार बजे कुल्लू जिले के शालानाला में बादल फटने से भारी तबाही हुई। इससे कुल्लू और मंडी जिलों के कई इलाकों में नुकसान हुआ। पनारसा, टकोली और नगवाईं क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने से घर, वाहन और सड़कें मलबे में दब गए। भारी बारिश और बादल फटने से 10 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई घरों के अंदर मलबा भर गया। शालानाल खड्ड में आई बाढ़ से एफकॉन्स कंपनी के ऑफिस और कॉलोनी की दीवार टूट गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूराे ठियोग(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज दो दिवसीय ज़िला स्तरीय रिहाली मेला (ठियोग उत्सव 2025) में भाग लिया। उन्होंने मेले को प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए युवाओं से इसे आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ठियोग ने न केवल सफ़ाई के क्षेत्र में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, बल्कि यह क्षेत्र क्रांतिकारी इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि ठियोग-कोटगढ़-कुमारसैन क्षेत्र सेब उत्पादन का केंद्र है और सेब की खेती की शुरुआत भी यहीं से हुई थी। शिक्षा मंत्री ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज पूह उपमंडल के होजो नाला आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। साथ ही, उन्होंने अधोसंरचना को हुए नुकसान का जायजा लिया और स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, डॉ. शर्मा ने सीमावर्ती गांव कुन्नू-चारंग का भी दौरा किया। वहां उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके साथ ही, उन्होंने सकीबा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डकोलढ़ क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद किया गया है। मामला पुलिस थाना रामपुर का है। मृतका की पहचान अंजलि (निवासी ग्राम केटू, डाकघर तकलेच) के रूप में हुई है, जोकि रामपुर के डाक विभाग में कार्यरत थी। 14 अगस्त को अंजलि का शव उसके कमरे डकोलढ़ में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को खनेरी अस्पताल भेजा। परिजनों द्वारा आपत्ति जताने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए IGMC शिमला भेजा गया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ठियोग(शिमला)। उपमंडल ठिओग के अंतर्गत बगैन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। यह भवन कई वर्षों से लंबित था, जिसके जल्द पूरा होने के लिए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने शेष राशि जल्द उपलब्ध कराने की भी बात कही। मंत्री ठाकुर ने बताया कि भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर परीक्षा भवन के लिए तकनीकी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर मंजूरी दी जाएगी। साथ ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन का 25 लाख रुपए की लागत…