एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-क़ातिल में है, इन्हीं पंक्तियों के साथ एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि एवं परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने स्थानीय खेल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हिमपेस्को जवानों और डीपीएस-एनसीसी छात्रों ने भाग लिया। इसके बाद एसजेवीएन गीत का सामूहिक गायन हुआ। अपने संबोधन में श्री बहुगुणा ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और गुमनाम वीर-वीरांगनाओं को नमन करते हुए कहा…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन, दत्तनगर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद सीआईएसएफ और हिमपेस्को जवानों ने परेड कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रोजेक्ट प्रमुख ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस वर्ष की थीम “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की पहचान” पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में पंचायतों की अहम भूमिका होगी। आत्मनिर्भर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। किन्नौर जिले के आईटीबीपी ग्राउंड, रिकांगपिओ में 79वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए भारतीय संविधान के पालन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश व जनजातीय जिलों का समग्र विकास किया जा रहा है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के सरकाघाट में 79वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने आपदा प्रभावितों के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राहत और 3,000 करोड़ रुपये की आपदा न्यूनीकरण एवं आजीविका सुरक्षा परियोजना शुरू करने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में प्राकृतिक आपदाओं से हिमाचल को 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, लेकिन केंद्र से केवल 1,500 करोड़ रुपये ही मिले। इस वर्ष भी भारी बारिश से विशेषकर मंडी जिला प्रभावित हुआ है, फिर भी केंद्र से कोई सहायता नहीं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के बायल परिसर में लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा भारत का 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन की शुरुआत परियोजना प्रमुख श्री विवेक शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वज के सम्मान में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस आयोजन में परियोजना के अधिकारी/कर्मचारी, हिम्पैस्को, और अनुबंध कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख श्री शर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं,…