Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के खोल्टी नाला के तहत पुलिस चौकी तकलेच क्षेत्र में वीरवार को 20 वर्षीय युवती मीरा, पुत्री मीर हमजा, पहाड़ी से गिरते पत्थर की चपेट में आ गई। घटना दोपहर के समय हुई, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खनेरी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। खोल्टी नाले में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे वाहन आवाजाही भी बाधित हो गई है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डीएवी पब्लिक स्कूल, रामपुर में “वेद सप्ताह” का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और प्रधानाचार्य अकलुष महाजन की सक्रिय सहभागिता रही। वेद सप्ताह का आरंभ विधिवत हवन से हुआ, जिसमें पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों ने आहुतियां अर्पित कीं। हवन के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। वेदों का महत्व और प्रधानाचार्य जी का मार्गदर्शन प्रधानाचार्य श्री महाजन जी ने वेद सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्कारयुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने वेदों को जीवन का प्रकाश स्तंभ बताया। विद्यालय में आर्य समाज के 10…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के कनलोग क्षेत्र में 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देवदार का पौधा रोपित किया और राजीव गांधी वन संवर्धन योजना की शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न मंत्रियों और विधायकों से संवाद कर वन संरक्षण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध जैव-विविधता को सुरक्षित रखना और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्य घोषणाएं और योजनाएं: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के अंतर्गत महिला मंडल, युवक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो लाहौल-स्पीति। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वर्चुअल माध्यम से लाहौल-स्पीति जिला के केलंग में आयोजित हिमाचल जनजातीय महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारम्भ किया। यह महोत्सव 16 अगस्त तक चलेगा और प्रदेश का पहला ‘जीरो वेस्ट’ थीम पर आधारित महोत्सव होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय संस्कृति का संरक्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाहौल-स्पीति की कला और संस्कृति अत्यंत विशिष्ट है और इस महोत्सव के माध्यम से पर्यटक इस क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं से रूबरू हो सकेंगे। उन्होंने इसे जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चेतना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनजातीय जिला किन्नौर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में युवक एवं महिला मंडलों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि पौधारोपण अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले सके और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का “ग्रीन स्टेट” का सपना 31 मार्च 2026 तक साकार हो सके। कैबिनेट मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य में वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों…

Read More