Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने हाल ही में गानवी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और मौके पर जाकर लोगों के हुए भारी नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुःख-दर्द साझा किया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नेगी ने कहा कि बीते दिन क्षेत्र में बादल फटने से गानवी खड्ड में भयावह बाढ़ आ गई, जिससे गानवी बाजार में भारी तबाही हुई। लगभग 50 परिवारों के मकानों, दुकानों और शेडों में मलबा व गाद भरने से व्यापक नुकसान हुआ है। इसके अलावा, कुट और क्याओं पंचायतों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल द्वारा जैव विविधता पार्क तलाई में 76वां वन महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक नन्द लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ भी किया गया। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को पौधारोपण और देखभाल के कार्यों में शामिल कर उनके आर्थिक विकास और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता को संबोधित किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला कुल्लू के श्रीखंड क्षेत्र में गानवी में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। इस आपदा से गानवी खड्ड में बाढ़ आ गई, जिससे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रारंभिक तौर पर ₹1 करोड़ से अधिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है। गुरुवार को सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व विधायक नंद लाल ने गानवी क्षेत्र का दौरा किया। उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी भी मौजूद रहीं। विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गावनी और फांचा में राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, ढली, शिमला के विद्यार्थियों ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को छात्रों ने 7000 रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि स्कूली बच्चे भी समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए जागरूक और संवेदनशील हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल से…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला में शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विज्ञान, कला और खेल महाविद्यालय जैसे विशिष्ट संस्थानों की स्थापना की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा कि प्राथमिक स्तर पर नामांकित सभी बच्चे उच्च शिक्षा भी पूरी करें। उन्होंने महाविद्यालयों और विभिन्न विषयों के युक्तिकरण पर बल देते हुए विभाग को विस्तृत अध्ययन करने और अगले…

Read More