Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। विशेष न्यायाधीश–I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आरोपियों को कुल्लू चरस तस्करी मामला में दोषी ठहराया है। दोषियों के नाम कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह (जिला हमीरपुर) और केवल राज पुत्र चमन प्रकाश (जिला मंडी) हैं। दोनों को धारा 20(बी)(ii)(C), 25 और 29 के अंतर्गत दोषी पाया गया। इस बात की जानकारी देते हुए ज़िला न्यायवादी कुलभूषण गौतम ने बताया कि अदालत ने प्रत्येक आरोपी को: धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत 13 वर्ष कठोर कारावास और ₹1,30,000 जुर्माना धारा 25 के तहत 13 वर्ष कठोर कारावास और ₹1,30,000 जुर्माना धारा 29 के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। किन्रर कैलाश यात्रा 2025 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। उपमंडलाधिकारी कल्पा, अमित कल्थाईक ने घोषणा की है कि यह पवित्र यात्रा 13 अगस्त 2025 से पुनः प्रारंभ की जाएगी। इस वर्ष यात्रा की व्यवस्था को लेकर कुछ विशेष नियम और सीमाएं तय की गई हैं। 13 और 14 अगस्त को केवल ऑफ़लाइन पंजीकरण: इन दो दिनों में यात्री केवल ऑफ़लाइन माध्यम से ही पंजीकरण कर सकेंगे। प्रतिदिन 250 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। पंजीकरण का समय प्रातः 6:00 बजे से शुरू होगा।  15 अगस्त से ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों माध्यम: ऑनलाइन और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2025 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवाओं से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने 6,000 गांवों और 1,500 शिक्षण संस्थानों में चलने वाले HIV जागरूकता अभियान की शुरुआत की। साथ ही कार-बिन वितरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है और नशा माफिया की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशा तस्करों की सूचना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को अपने ननखड़ी दौरे में क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत दी। उन्होंने घोषणा की कि टिक्कर खमाड़ी सड़क, जिसे ननखड़ी की लाइफलाइन कहा जाता है, उसे एक माह में दुरूस्त किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 55 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि ननखड़ी क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे सभी विकास कार्यों को तय समय पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  बिलासपुर। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से जन शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए। मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण (NHAI) को हमीरपुर-घुमारवीं मुख्य सड़क की शीघ्र मरम्मत करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्‌ढे बन चुके हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए एनएचएआई को तुरंत रिपेयर कार्य पूरा करना चाहिए ताकि यातायात सुरक्षित और सुचारु रहे। संपर्क सड़कों, पेयजल और बिजली…

Read More