एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान मुख्य छात्रपाल को ज्ञापन सौंपा गया। SFI कैंपस सचिवालय सदस्य पविंदर ने कहा कि विश्वविद्यालय के 56 वर्षों के इतिहास के बावजूद प्रशासन अभी तक छात्रों को आवश्यक छात्रावास आवंटन, छात्रावासों की मरम्मत, और विश्वविद्यालय बस सेवा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में विफल रहा है। कैंपस सचिव आशीष ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू करने में भी लापरवाही बरत रहा है। उन्होंने चेतावनी दी…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, कलोल, बिलासपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में “ड्रग डे-एडिक्शन” (नशा से मुक्ति) विषय पर पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के सभी वर्गों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और एक स्वस्थ, नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सक्रिय भागीदारी की। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली पोस्टर बनाए और प्रेरणादायक स्लोगन लिखे, जिनमें…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। तहसील सरकाघाट की ग्राम पंचायत चंदेश में स्थित बैडमिंटन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय छठी सीनियर एवं पहली सब जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश भर से आई टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष बी.एल. गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत संघ के सचिव के.सी. ठाकुर ने शॉल और टोपी पहनाकर किया। सब जूनियर वर्ग में मंडी का दबदबा बालक वर्ग: मंडी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में और स्वदेशी शोध संस्थान ‘विमर्श’ के सहयोग से मंडी में आयोजित विदेशी ऑनलाइन कंपनियों का विरोध और स्थानीय व्यापार बचाओ आंदोलन से जुड़ा कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। इस कार्यक्रम में मंडी, कोटली, सुंदर नगर, नेरचौक, गोहर, पड्डर, पनरसा, रती, रिवालसर, जोगिंदर नगर, दरंग सहित अनेक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की। इस आयोजन का श्रेय विमर्श की प्रांत प्रमुख एवं स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय नेत्री अनुपमा सिंह जी को जाता है, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से यह आयोजन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “समृद्ध हिमाचल 2045” पहल के तहत ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली का शुभारंभ 26 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव द्वारा किया गया। यह प्रश्नावली 26 अगस्त 2025 तक खुली रहेगी, जिसमें आम जनता से प्रदेश के भविष्य के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस रवीश ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और अपने विचार व सुझाव साझा करें। उन्होंने कहा, “यह पहल सहभागी शासन की एक मिसाल है,…