एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने दिनांक 30 सितंबर को नीरथ बाजार में “स्वच्छता ही सेवा–2025” के तहत एक सफल स्वच्छता अभियान आयोजित किया। इस स्वच्छता अभियान में परियोजना के कर्मचारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत नीरथ, महिला मंडल-1 एवं महिला मंडल-2 नीरथ, युवक मंडल नीरथ तथा व्यापार मंडल नीरथ के पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय और एसजेवीएन निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना और पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति, जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 07 अक्टूबर, 2025 कर दी गई है। आवेदन करने वाले विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिला किन्नौर में आठवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कैसे करें कक्षा 9वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/ कक्षा 11वीं के लिए आवेदन करने हेतु इस लिंक पर जाएं:https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला स्तरीय समीक्षा समिति व जिला सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए कि शिक्षा ऋण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रचार-प्रसार तेज किया जाए। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए बैंकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ग्राम सभाओं में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन और सामाजिक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शारदीय नवरात्रि 2025 का पावन पर्व नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन परिसर में श्रद्धा, उल्लास और दिव्यता के संग प्रारंभ हुआ। माँ दुर्गा के जयकारों, वैदिक मंत्रोच्चारण और दीपों की रश्मियों से समस्त परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस वर्ष नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितंबर से हुआ और इसका समापन 2 अक्टूबर को विजयादशमी और रावण दहन के साथ होगा। 30 सितंबर को दुर्गा अष्टमी, 1 अक्टूबर को महानवमी तथा 2 अक्टूबर को दशहरा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। देवी प्रतिमा की स्थापना और अभिषेक 28 सितंबर को NJHPS की सांस्कृतिक समिति द्वारा ग्राउंड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा से प्रभावित सड़कों और ढांचागत संरचनाओं की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से रामपुर डिवीजन को लगभग 17 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मंत्री ने आज रामपुर के तकलेच क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित सड़कों का निरीक्षण किया और कहा कि वर्तमान में सरकार की प्राथमिकता उन सड़कों की बहाली है जो…