Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: उपायुक्त किन्नौर ने ली उज्ज्वला योजना 3.0 की बैठक, गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 6, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उज्ज्वला योजना 3.0 की समीक्षा बैठक करते उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, किन्नौर

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्रता निर्धारण, आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ वितरण की निगरानी से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति गठित की गई है, जो लाभार्थियों की पात्रता की पुष्टि एवं योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिला सदस्यों को निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है, जिससे उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो सके और धुएं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आए।

    बैठक में बताया गया कि पात्र महिला लाभार्थियों को 2,050 रुपये के मूल्य का निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किया जाएगा, जिसमें गैस सिलेंडर की सुरक्षा जमा राशि, रेगुलेटर, सुरक्षा होज, डीजीसीसी पुस्तिका, निरीक्षण और स्थापना शुल्क शामिल है। आवेदन के लिए केवाईसी फॉर्म, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण, राशन कार्ड एवं वंचना घोषणा पत्र आवश्यक होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परिवारों के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन दर्ज है या आय, संपत्ति तथा वाहनों के स्वामित्व के आधार पर नियमानुसार अयोग्य हैं, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

    बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी नितिन टंडन, जिला खाद्य अधिकारी धनवीर ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #DC_Kinnaur #HimachalNews #kinnaur #LPGConnection #UjjwalaYojana #WomenEmpowerment
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: राज्य सरकार गुठलीदार फलों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी
    Next Article Rampur Bushahr: कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांच चरम पर, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 0 8
    Users Today : 121
    Total Users : 117808
    Total views : 233764
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.