एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जनहित योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना था। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फील्ड विजिट नियमित रूप से करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा बैठकें आयोजित करें। उन्होंने कहा कि इससे जमीनी स्तर की स्थिति का सही आकलन किया जा सकेगा और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सकेगी। उन्होंने विशेष रूप से यह कहा कि जनहित से संबंधित योजनाओं…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। पूह, हिमाचल प्रदेश – मिनी सचिवालय पूह के सभागार में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वनाधिकार अधिनियम 2006, नियम 2008 तथा संशोधित नियम 2012 पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। राजस्व मंत्री ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2006 का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक वनवासियों को उनके वन भूमि और संसाधनों पर वैधानिक अधिकार प्रदान करना है। यह कानून पात्र व्यक्तियों और समुदायों को व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर अधिकार, सुरक्षा और प्रबंधन की सुविधा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर व सराहन द्वारा युवा नेता कौल नेगी की अगुवाई में तिरंगा सम्मान यात्रा रामपुर व सराहन में निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी और रामपुर मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान व सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक रही, बल्कि यह संविधान, संस्कृति और भारत की एकता का संदेश भी लेकर आई। कौल नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कोई साधारण यात्रा नहीं है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला के चमियाना स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (AIMSS) में आज पहली बार हिमाचल प्रदेश रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आधुनिक रोबोटिक सर्जरी यूनिट का उद्घाटन करेंगे। इस तकनीक के तहत चार जटिल ऑपरेशन किए जाएंगे। AIMSS में 29 करोड़ की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी यूनिट AIMSS चमियाणा ने 29 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी मशीनरी स्थापित की है। इससे अब प्रदेश के मरीजों को बड़े शहरों जैसे चंडीगढ़ या दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा प्रदेश में मेडिकल सेवाओं को नई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्रौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले के पूह उपमंडल में आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाली पीढ़ियों को इससे जोड़ने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंत्री ने एम.आई.डी.एच योजना के तहत सौर ऊर्जा आधारित कोल्ड स्टोरेज…