एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई के समय मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए एक नया निर्देश जारी किया है। यह निर्देश छात्रों और शिक्षकों दोनों पर लागू होगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, मोबाइल फोन छात्रों की एकाग्रता में रुकावट डालते हैं और शिक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेमिंग और अन्य डिजिटल गतिविधियों के कारण बच्चों में मानसिक तनाव, नींद की समस्या, सामाजिक अलगाव, और शारीरिक परेशानियों जैसे आँखों में तनाव और गलत मुद्रा की समस्या देखी जा रही…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने पूह (जिला किन्नौर) में जन संवाद करते हुए स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उचित मांगों का चरणबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश सरकार विशेष रूप से जनजातीय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इन वर्गों के हित में काम किया है। जगत सिंह नेगी ने वन अधिकार अधिनियम 2006 का हवाला देते हुए लोगों से जमीन के मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड की ब्रौ पंचायत में स्थित बजीर बावड़ी के पास सतलुज नदी के किनारे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्थानीय मजदूर को माँ दुर्गा की प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई। यह मूर्ति पत्थर पर उकेरी गई है और इसे देखकर प्रतीत होता है कि यह सैकड़ों वर्ष पुरानी हो सकती है। मूर्ति की विशेषता यह है कि इसमें आज भी कुछ रंग साफ दिखाई देते हैं, जिससे इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व का पता चलता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मूर्ति किसी पुराने धार्मिक स्थल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज भ्यूली स्थित परिषद सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 455.62 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें 22,896 कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जिन पर 297.53 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त 3,585 कार्यों की 148.56 करोड़ रुपये की एक्सपेक्टेड अप्रूवल तथा विभिन्न लाइन विभागों के 87 कार्यों की 9.55 करोड़ रुपये की लागत को भी हरी झंडी दी गई। अध्यक्ष पाल वर्मा ने जानकारी दी कि आपदा और बाढ़ प्रभावित लोगों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1, बिथल द्वारा वीरवार को हिन्दी पखवाड़ा (14–28 सितम्बर 2025) के उपलक्ष्य में अनुवाद एवं श्रुतलेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सफल बनाया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा में दिए गए हिंदी और अंग्रेज़ी शब्दों का सटीक अनुवाद प्रस्तुत करना था। श्रुतलेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की सुनने और लिखने की दक्षता की परीक्षा ली गई, जिसमें उन्होंने उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी…