एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पूर्व भाजपा प्रत्याशी और हिमकोफैड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह ने प्रेस वार्ता में सरकार से मांग की है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उन घरों को, जो अब रहने योग्य नहीं बचे हैं, फूली डैमेज (Fully Damaged) घोषित किया जाए। साथ ही, प्रभावितों को सरकार द्वारा ₹7 लाख की राहत राशि प्रदान की जाए। कौल सिंह ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से रामपुर विधानसभा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दारण, उच्ची, नरेण, शरनाल और उरमण जैसे गांव पिछले 2-3 वर्षों से लगातार भू-स्खलन की चपेट…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भारी बरसात के कारण जिला बिलासपुर में अब तक लगभग 186 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। वे घुमारवीं में आपदा से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मंत्री ने बताया कि जिले में लोक निर्माण विभाग को 123 करोड़, जलशक्ति विभाग को 42 करोड़ और बिजली बोर्ड को लगभग 79 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बरसात से लोक निर्माण विभाग की 25 सड़कें प्रभावित हुई थीं, जिनमें से अधिकांश बहाल हो चुकी हैं। शेष मार्गों को जल्द खोलने के लिए अधिकारियों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर। आगामी आश्विन नवरात्र मेला 2025 के मद्देनज़र श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर, जिला बिलासपुर में 22 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक विशेष प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी राहुल कुमार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, मंदिर परिसर में लाउडस्पीकर, ढोल-नगाड़े, बैण्ड-बाजे और अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यदि किसी प्रकार की सार्वजनिक उद्घोषणा करनी आवश्यक हो तो केवल कंट्रोल रूम के माध्यम से ही की जाएगी। इसके अतिरिक्त, मंदिर परिसर में प्रसाद के वितरण या प्रयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी ने अनुसूचित जाति वर्ग के महत्वाकांक्षी युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निगम की ओर से टैक्सी, छोटी बसें, होटल-ढाबा, पशुपालन, डेयरी समेत अन्य लघु व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रबंधक कमल जीत सिंह ने बताया कि निगम की हिम स्वावलम्बन योजना के तहत तीन से पांच लाख रुपये तक की लागत वाली परियोजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध है। इस योजना में युवाओं को आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर राष्ट्रीय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रिकांगपिओ/शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूटा है। वीरवार देर रात करीब तीन घंटे लगातार हुई तेज बारिश के बीच तरांडा पंचायत के थाच गांव में बादल फटा। इससे यहां भारी नुकसान हुआ। बादल फटने के बाद आए मलबे की चपेट में आने से खेत पूरी तरह बह गए, जबकि कुछ गाड़ियां भी बहने की सूचना है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रात को जब लोगों को बादल फटने का अंदेशा हुआ…