Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Himachal : दुष्कर्म मामले में समझौते का हवाला खारिज, एफआईआर रद्द नहीं होगी : हाईकोर्ट

    हिमाचल हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में समझौते के आधार पर एफआईआर रद्द करने से इंकार किया। अदालत ने अपराध को जघन्य बताते हुए याचिका खारिज की।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

    शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर मामले में दर्ज एफआईआर को कथित सौहार्दपूर्ण समझौते के आधार पर रद्द करने से इन्कार कर दिया है। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अपराधों में पक्षकारों के बीच समझौता अभियोजन समाप्त करने का वैध कारण नहीं हो सकता। न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि अस्पष्ट शर्तों वाले समझौते को मान्यता देना कानून के शासन के विपरीत है और इससे आरोपी को कथित अपराधों के लिए अनुचित लाभ मिल सकता है।

    यह मामला 24 जुलाई 2023 को पुलिस थाना शाहपुर में दर्ज एफआईआर से संबंधित है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377, 354-सी, 506, आईटी एक्ट की धारा 67, 67A तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था। याचिकाकर्ता ने एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि उसने गलत नाम और पता बताया, पीड़िता की तस्वीरें एवं वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

    हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के 2014 और 2019 के फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसे गंभीर अपराध समझौते के आधार पर समाप्त नहीं हो सकते। अदालत ने यह भी कहा कि पहले गंभीर आरोप लगाना और अब समझौते का हवाला देना संदेह उत्पन्न करता है। न्यायालय ने समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए आरोपी की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि दुष्कर्म जैसे अपराधों में धारा 528 के तहत शक्ति का उपयोग अत्यंत सतर्कता के साथ किया जाना चाहिए।

     

    #ARBtimes #HimachalNews #ShimlaNews #TrendingNews #IndiaNews #CrimeNews #CourtNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous Articleभारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया | सीरीज में 1-0 की बढ़त
    Next Article Rampur Bushahr: सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एमएड संस्थान नोगली में बिना प्रवेश परीक्षा बीएड में सीधा दाख़िला, 15 दिसंबर अंतिम तिथि
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Shimla : पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से मांगा जवाब; पूछा- नियमों की अनदेखी क्यों?

    August 7, 2026

    Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

    August 6, 2026

    Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

    August 1, 2026

    Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

    July 23, 2026

    Court: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा

    July 18, 2026

    Kangra : धर्मशाला पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कड़ी कैद

    July 18, 2026

    Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

    July 15, 2026

    Court: नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला, सगी मां समेत तीन दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास

    July 14, 2026

    किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

    July 11, 2026

    Crime: मनाली पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: किराये के मकान से 26.20 ग्राम चिट्टा व ₹20 हजार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 7, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: समय से पहले नहीं भंग होंगी पांगी और लाहौल-स्पीति की पंचायतें, सरकार के फैसले पर रोक

    July 2, 2026

    Kangra : स्कूल के पास चरस और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पकड़ा गया था तस्कर, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 7 2 8
    Users Today : 41
    Total Users : 117728
    Total views : 233646
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.