Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    • Rampur Bushahr: झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता शपथ
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: फागू से चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज संपर्क सड़क की अपग्रेडेशन पर खर्च किए जा रहे 20 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

    ठियोग क्षेत्र के दौरे पर विक्रमादित्य सिंह ने कई सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। फागू–चियोग–टियाली–धमांदरी–सैंज सड़क अपग्रेडेशन पर 20 करोड़ और अन्य सड़कों के लिए भी बजट की घोषणा।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 20, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन चियोग–टियाली–धमांदरी–सैंज सड़क तथा टियाली–नहोल संपर्क सड़क की डंपिंग साइट का निरीक्षण किया और टियाली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

    उन्होंने बताया कि फागू से चियोग–टियाली–धमांदरी–सैंज संपर्क सड़क के अपग्रेडेशन पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह सड़क लंबे समय से उपयोग में होने के कारण जर्जर हो चुकी थी, जबकि बढ़ते ट्रैफिक और स्थानीय मांग को देखते हुए इसका उन्नयन आवश्यक हो गया था।

    मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की मांग के अनुसार शाकीलधार से नहोल संपर्क सड़क का निर्माण भी किया जाएगा, जिस पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    इस दौरान उन्होंने बसेवड़ा धार से बखारी खड्ड तक एम्बुलेंस रोड बनाने, टियाली में आयुर्वेदिक पीएचसी भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही टियाली–नहोल सड़क पर डंपिंग कार्य की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि यदि डंपिंग निर्धारित स्थानों पर नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    धमांदरी में आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि ठियोग क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए विभिन्न सड़कों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यशवंत नगर–छैला–नेरीपुल सड़क के अपग्रेडेशन पर 200 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही और थरोटी–धमांदरी तथा धमांदरी–शरयाना सड़कों के उन्नयन के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।

    रहईघाट में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में ठियोग क्षेत्र की 16 सड़कों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष बरसात में क्षतिग्रस्त हुई रहईघाट–ठियोग सड़क को मात्र 52 घंटों में पुल सहित बहाल कर यातायात सुचारू किया गया था।

    मंत्री ने मतीयाना–छैला वाया कोटखाई 26 किलोमीटर सड़क पर 38 करोड़ रुपये खर्च होने की जानकारी दी, हालांकि मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने नांगलदेवी–नलेयां सड़क की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके सुधार के लिए बजट प्रावधान की बात कही।

    दौरे के दौरान मंत्री ने टियाली, नहोल, बलग, ददास, धमांदरी और नंगल देवी रहईघाट क्षेत्रों के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

    #HimachalNews #Infrastructure #ठियोग #विक्रमादित्य_सिंह #सड़क_निर्माण #हिमाचल_विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन

    May 17, 2026

    Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन

    May 16, 2026

    Himachal High Court : ससुर के अतिक्रमण पर बहू की उम्मीदवारी रद्द करने के मामले में सरकार को नोटिस

    May 16, 2026

    Himachal : होटल, प्राइवेट अस्पताल और मॉल की बिजली हुई महंगी, ₹1 प्रति यूनिट नया सेस लागू

    May 16, 2026

    HPU Exam Form Date Extended : एचपीयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 20 मई तक बिना लेट फीस करें आवेदन

    May 16, 2026

    Shimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    May 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 2 2
    Users Today : 45
    Total Users : 108622
    Total views : 216915
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.