Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर ग्राम केंद्र कलेडा में स्थित झेवटी बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा मंडल रामपुर के मंडलाध्यक्ष नरेश चौहान ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अभियान का उद्देश्य मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान व समर्पण के भाव को जनमानस से जोड़ना था। पेड़ लगाकर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह शिपकी-ला रूट से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने की संभावनाओं का अध्ययन करे। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया कि शिपकी-ला क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से एक महत्वपूर्ण भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग रहा है। यह मार्ग न केवल व्यापार बल्कि बौद्ध संस्कृति और धार्मिक यात्राओं का भी केंद्र रहा है, जो भारत की प्राचीन सभ्यता और मानसरोवर से जुड़े संबंधों को दर्शाता है। सीएम सुक्खू ने बताया कि किन्नौर क्षेत्र,…

Read More

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मनाली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, रोहतांग टनल के पास रानीनाला क्षेत्र में एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मनाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल को तुरंत मनाली अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में आई त्रासदी के दौरान कांग्रेस सरकार राहत कार्यों में तेजी से काम करने में विफल रही है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार देरी से जागी और वह भी तब जब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर फील्ड में सक्रिय हुए। देर आए दुरुस्त आए जरूर कहा जाता है, लेकिन सामूहिक और व्यापक स्तर पर जिस तत्परता की आवश्यकता थी, वह दिखाई नहीं दी। बिंदल ने कहा कि जैसे ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा और जयराम ठाकुर ने गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया,…

Read More

शिमला। हिमाचल में एक और डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को CBI अधिकारी बनकर झांसे में लिया और 38 लाख रुपये की ठगी कर डाली। शिकायतकर्ता को बताया गया कि उनके नाम पर मुंबई में एक फर्जी बैंक खाता खोला गया है, जिसमें 6 करोड़ रुपये की संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई है। इसके बाद उन्हें डराने के लिए CBI अधिकारी बनकर वेरिफिकेशन और सेटलमेंट के बहाने से कई बार कॉल किए गए। ठगों ने अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर कई बार बैंक जाकर पैसे ट्रांसफर…

Read More