एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला | हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए हिमकेयर योजना को लेकर राहत भरी खबर है। अब हिमकेयर कार्ड को साल में कभी भी रिन्यू करवाया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया में बदलाव करते हुए तिमाही आधार पर रिन्यूअल की नई व्यवस्था लागू कर दी है। नई नीति के तहत, अगर कार्ड समय पर रिन्यू नहीं होता, तो अब यह प्रत्येक वर्ष मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में तिमाही आधार पर किया जा सकेगा। इन महीनों में एक-एक माह के लिए पोर्टल खुलेगा, जिसमें कार्ड रिन्यू या नया बनाया जा सकेगा। नई व्यवस्था जुलाई 2025 से…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को हिमाचल के चुनौतीपूर्ण और पहाड़ी क्षेत्रों के मद्देनजर राज्य के लोगों के लिए परिवहन सेवाओं में विस्तार करने के निर्देश दिए हैं। निगम की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एचआरटीसी प्रदेशवासियों की जीवन रेखा है और राज्य सरकार यात्रियों के लिए सुचारू और बेहतरीन सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2026 तक 297 टाइप-1 इलेक्ट्रिक-बसें संचालित की जाएंगी, जबकि 30 टाइप-2 इलेक्ट्रिक-बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सीमांत पंचायत नमज्ञा के दुर्गम गांव टाशीगंग का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने गांव की सड़क को शीघ्र पक्का करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसका कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। साथ ही, गांव के युवाओं के लिए खेल मैदान के निर्माण की घोषणा की ताकि स्थानीय युवा खेल से जुड़कर न केवल स्वस्थ रहें, बल्कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को उपमंडल जुब्बल के शुराचली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ₹9.40 करोड़ की लागत से निर्मित “गलछू-कोठू-गारली” सड़क का उद्घाटन किया। यह सड़क झगटान पंचायत के सीमावर्ती गांवों झालटा और धानसर के लोगों के लिए राहत लेकर आई है। मंत्री ठाकुर ने बताया कि यह क्षेत्र उनके लिए भावनात्मक रूप से विशेष महत्व रखता है। सावड़ा-मांदल-झगटान सड़क पर 19 करोड़ से कार्य प्रगति पर मंत्री ने बताया कि जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में सड़क निर्माण और उन्नयन कार्यों पर अब तक ₹400 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शिमला में लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित बैठक में परियोजना प्रभावितों की मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रभावितों की मांगों के अनुसार जिन समितियों का गठन होना शेष रह गया है, उनकी अधिसूचना अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) दो दिनों के भीतर करेंगे। इसमें फसलों के नुकसान का आंकलन करने के लिए गठित होने वाली समिति भी शामिल है। इस समिति के गठन के बाद ही प्रभावितों को फसलों के नुकसान का मुआवजा मिल…