Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 की 3667 करोड़ रुपये की वार्षिक सड़क योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना में प्रदेश के सभी जिलों में राष्ट्रीय उच्च मार्गों पर पुलों के निर्माण, सड़कों के स्तरोन्नयन और क्रैश बैरियर जैसे कार्यों को शामिल किया गया है। मंत्री ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि पिछली बार वित्तीय वर्ष 2023-24 में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चेड़ी में रविवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जन विकास समिति, ग्राम पंचायत चेड़ी और इनर व्हील क्लब मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सक दिवस और क्लब की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया और आयोजकों द्वारा उन्हें शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। जनप्रतिनिधि जनता के लिए, न कि पद के लिए – अनिरुद्ध सिंह…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला शिमला के उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने कहा है कि मानसून के चलते प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग और तैयार है। उपायुक्त ने सोमवार को जिला के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए। 24×7 राहत-बचाव के लिए तैनात रहेंगी आपदा प्रतिक्रिया टीमें उपायुक्त ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड और…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की ग्राम पंचायत देवठी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामपुर से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने बाहलीधार-जुआ डिबरी सड़क मार्ग पर जुआ खड्‌ड के ऊपर स्लैब पुल के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। हालांकि अधिशासी अभियंता शिमला दौरे पर थे, जिस कारण ग्रामीणों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में इस स्थान पर लगाए गए कल्वर्ट अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बरसात के मौसम में जुआ खड्‌ड…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर स्वास्तिक चैरिटेबल सोसायटी रामपुर अक्टूबर माह में आईपीएल की तर्ज पर बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। साथ ही स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोतरी प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह निर्णय सोसायटी की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष पवन चौहान ने की। उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में लेदर बॉल से मैच खेले जाएंगे और इसमें 8 से 10 फ्रैंचाइजी आधारित टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों की बोली लगाकर टीमें उन्हें खरीदेंगी। हर टीम में एक खिलाड़ी 40…

Read More