Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान शुरू करेगी। यह घोषणा उन्होंने रविवार को शिमला में आयोजित 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन के दौरान की। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशे के मामलों में शामिल 80 सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और पुलिस बल में जवाबदेही बढ़ाने के लिए पुलिस मैनुअल में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर ड्रग हॉटस्पॉट की मैपिंग कर रही है ताकि लक्षित हस्तक्षेप संभव हो सके। सरकार जल्द ही विशेष टास्क…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान 1 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 30 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक शिमला स्थित बीजेपी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में संपन्न होगी। चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज के अनुसार, शाम 3 बजे नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और शाम 5 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। अध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय परिषद सदस्य पदों के लिए कुल आठ नामांकन भरे जाएंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक नामांकन पत्र दाखिल होते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  रिकांगपिओ। जनजातीय जिला किन्नौर में युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से रविवार को सुबह सात बजे एंटी-ड्रग दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ रिकांगपिओ स्थित पुलिस लाइन से तेलंगी गांव तक आयोजित की गई, जिसे किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी इस दौड़ में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने और एक स्वस्थ, सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए इस प्रकार के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों की ₹82.01 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत की गई। 24 मई को पकड़ी गई चरस की बड़ी खेप पुलिस थाना ज्वाली की टीम ने कैजरया में एक नाके के दौरान एक आल्टो कार से 12 किलो 156 ग्राम चरस बरामद की थी। मौके से मंडी निवासी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई।…

Read More

नॉटिंघम (एजेंसी)। भारत ने इंग्लैंड को पहले महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 97 रन से करारी शिकस्त दी। स्मृति मंधाना की शानदार 112 रन की शतकीय पारी और श्री चरणी के 4 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 20 रन,…

Read More