Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    HP Police Half Marathon : हिमाचल में चलेगा सघन नशा विरोधी अभियान, सरकार बनाएगी स्पेशल फोर्स : मुख्यमंत्री सुक्खू

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 29, 2025Updated:November 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही राज्यव्यापी नशा विरोधी अभियान शुरू करेगी। यह घोषणा उन्होंने रविवार को शिमला में आयोजित 12वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस हाफ मैराथन के दौरान की। सीएम सुक्खू ने कहा कि नशे के मामलों में शामिल 80 सरकारी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और पुलिस बल में जवाबदेही बढ़ाने के लिए पुलिस मैनुअल में संशोधन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर ड्रग हॉटस्पॉट की मैपिंग कर रही है ताकि लक्षित हस्तक्षेप संभव हो सके।

    सरकार जल्द ही विशेष टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है और पुलिस विभाग में 500 नए पदों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, युवा हमारे देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे के खतरे से बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार कठोर प्रवर्तन और मानवीय पुनर्वास दोनों रणनीतियों पर काम कर रही है। सीएम सुक्खू ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बच्चों से खुला संवाद रखें और उन्हें नशे के खतरे से अवगत कराएं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस मौके पर विधायक हरीश जनारथा, मेयर सुरेन्द्र चौहान, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, एसीएस केके पंत, डीजीपी अशोक तिवारी उपस्थित रहे।

    नशा मुक्त हिमाचल के लिए समाज की भूमिका अहम : राज्यपाल

    शिमला के रिज मैदान पर रविवार सुबह मैराथन को हरी झंडी दिखाते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। डीपीआर

    शिमला। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से 12वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन का आयोजन ‘नशे को मात, देंगे एक साथ’ थीम पर किया गया, जिसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाना था। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया। राज्यपाल ने कहा कि यह सामूहिक भागीदारी नशे के खिलाफ हिमाचल की एकजुटता को दर्शाती है। राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि हिमाचल को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है और इस दिशा में पुलिस विभाग का यह प्रयास सराहनीय है। इस अभियान को हर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों से जागरूकता अभियानों में भाग लेने की अपील की। उन्होंने राज्यपाल ने प्रतिभागियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

     

    #Himachal Anti-Drug Drive #Sukhvinder Sukhu #ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई #नशा विरोधी अभियान #सीएम सुक्खू #हिमाचल न्यूज #हिमाचल प्रदेश सरकार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleBJP State President Election : हिमाचल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय, 1 जुलाई को होगा एलान
    Next Article हिमाचल के चार जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सोलन, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा में आज स्कूल बंद रहेंगे
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    Bilaspur: ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी के 2 पदों के लिए साक्षात्कार 4 अक्तूबर को बिलासपुर में

    September 29, 2025

    Rampur Bushahr: अनमोल श्याम ने राष्ट्रीय कुडो चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

    November 9, 2025

    Kinnaur: किन्नौर में साडा बैठक: कचरा प्रबंधन, ट्रैफिक और पर्यटन विकास पर सख्त निर्देश

    April 13, 2026

    NJHPS: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    October 26, 2026

    Shimla : हिमाचल में बारिश का कहर: 9 लापता, 2 शव बरामद, 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे

    June 26, 2025

    Shimla: हिमाचल सरकार ने उच्च वेतनमान अधिसूचना की वापसी की, कर्मचारियों में खुशी की लहर

    September 15, 2025
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 6 8
    Users Today : 0
    Total Users : 128968
    Total views : 251872
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.