Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शीघ्र पैलिएटिव देखभाल अभियान  शुरू करने की बात कही, इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित वृद्धजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पात्र लाभार्थियों की पहचान करें। इसके बाद आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट व सीएचओ की संयुक्त टीम चयनित लाभार्थियों की व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करेगी। यह कार्य अभियान शुरू होने के तीन माह के भीतर पूरा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि जीवन को संवारना, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना होना चाहिए। वे आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में आयोजित ‘शिमला के मेधावी’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिमला जिला के 40 से अधिक स्कूलों के 450 से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) डाटा पर आधारित है, इसलिए इसका प्रयोग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता पर आधारित एक अध्याय शामिल करने जा रही है। उन्होंने यह बात अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को हिमाचल प्रदेश को नशा मुक्त राज्य बनाने के अभियान में भागीदार बनना होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और दूसरों को भी इस विनाशकारी मार्ग से रोकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तकलेच में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री अजित सिंह ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों को जीवन में सकारात्मक नशा—जैसे पढ़ाई, योग अभ्यास, खेलकूद, सामाजिक सहभागिता व नैतिक मूल्यों—को अपनाने की शपथ दिलाई, ताकि एक स्वच्छ और नशा मुक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके, जो वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा सके। इस अवसर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। अंतर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में उपायुक्त कार्यालय परिसर से पंजाब नेशनल बैंक (पी.एन.बी.) तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह रैली समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने और सामूहिक प्रयासों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाकर ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण…

Read More