Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, October 17
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: पैलिएटिव देखभाल की दिशा में बड़ा कदम: घर-द्वार पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 26, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में शीघ्र पैलिएटिव देखभाल अभियान  शुरू करने की बात कही, इसका उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित वृद्धजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों को घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पात्र लाभार्थियों की पहचान करें। इसके बाद आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट व सीएचओ की संयुक्त टीम चयनित लाभार्थियों की व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करेगी। यह कार्य अभियान शुरू होने के तीन माह के भीतर पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में पैलिएटिव देखभाल के विशेष केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें दो डॉक्टर, दो नर्सें, एक फिजियोथेरेपिस्ट और एक परामर्शदाता तैनात होंगे। यह टीम प्रत्येक तिमाही में लाभार्थियों के घर जाकर उनकी निगरानी और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करेगी।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए हिम परिवार नंबर से लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए। नए आवेदक अब तिमाही आधार पर हिमकेयर योजना में आवेदन कर सकेंगे और उन्हें समयबद्ध कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल व सुपरिंटेंडेंट को 100 गंभीर रोगियों के लिए हिमकेयर कार्ड सिफारिश करने का अधिकार दिया गया है।

    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार 49 नए डायलिसिस केंद्र 41.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित करेगी।

    बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. राकेश शर्मा, विशेष सचिव नीरज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #CM_SukhvinderSinghSukhu #HimachalHealthInitiative #आदर्श_स्वास्थ्य_संस्थान #घर_द्वार_चिकित्सा_सेवा #डायलिसिस_केंद्र #पैलिएटिव_देखभाल_अभियान #स्वास्थ्य_के_लिए_संकल्प #हिमकेयर
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla: राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, एआई के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान
    Next Article Rampur Bushahr: CISF की राष्ट्रीय अग्निशमन प्रशिक्षण पहल ने नए कीर्तिमान स्थापित किए
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 6 8 3 4
    Users Today : 38
    Total Users : 126834
    Total views : 248197
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.