Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Kullu: निरमंड में सेब उत्पादक संघ की बैठक, 19 जनवरी को शिमला सचिवालय के बाहर प्रदर्शन का निर्णय

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 3, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    निरमंड आयोजित हिमाचल किसान सभा की बैठक उपस्थित किसान बागवान

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू

    जिला कुल्लू के विकास खंड निरमंड में हिमाचल सेब उत्पादक संघ की बैठक किसान मजदूर भवन, निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में 19 जनवरी को शिमला सचिवालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला महासचिव देवकी नंद और हिमाचल सेब उत्पादक संघ के राज्य महासचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते किसानों की लगातार बेदखली हो रही है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में प्रदेश सरकार को किसानों के पक्ष में नीति बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार अब तक कोई ठोस नीति बनाने में असफल रही है। परिणामस्वरूप छोटे और सीमांत किसानों को आज भी बेदखली का सामना करना पड़ रहा है।

    नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि किसानों की बेदखली पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करते हुए छोटे किसानों के हित में स्पष्ट नीति बनाई जाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 19 जनवरी को शिमला में होने वाली रैली में निरमंड क्षेत्र से लगभग 200 किसान भाग लेंगे। रैली की तैयारियों के लिए गांव स्तर पर बैठकों का आयोजन, सदस्यता अभियान चलाने और समितियों के गठन का फैसला लिया गया।

    बैठक में ख्याला नंद, दौलत राम, प्रीतम, कांता देवी, नोया राम, ज्ञान चंद, रमेश, धर्म दास, सतीश, भोगा राम, गुलजार, इस्माइल, सुलेमान, हरि सिंह सहित कई किसान उपस्थित रहे।

    #AppleGrowersAssociation #FarmerEviction #FarmersMovement #HimachalFarmers #HimachalNews #Kullunews #Nirmand #ShimlaProtest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    रामपुर जिला परिषद चुनाव: चार वार्डों से 16 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, कांग्रेस बागियों ने बढ़ाई सियासी हलचल

    May 11, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर बुशहर: कांग्रेस ने चार जिला परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

    May 9, 2026

    Himachal Pradesh Panchayati Raj Election 2026 : आज से नामांकन शुरू, 12 मई को स्क्रूटनी; जानें कौन लड़ सकेगा चुनाव

    May 7, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद चुनाव: 24 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस में ‘घर की लड़ाई’ से मुकाबला और रोचक

    May 6, 2026

    Himachal Panchayat Elections 2026 : नया कानून लागू, चिट्टा मामलों में संलिप्त लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

    May 6, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों के लिए भाजपा ने उम्मीदवार किए घोषित

    May 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 8 9
    Users Today : 112
    Total Users : 108689
    Total views : 217011
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.