Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय के डीएस (डीन स्टूडेंट्स) को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाने और पीएचडी दाखिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। कॉलेज दाखिला तिथि बढ़ाने की मांगकैंपस उपाध्यक्ष योगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधीनस्थ महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया जारी है, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून तय की गई थी। इसी दिन एचपीबीओएसई द्वारा एसओएस (SOS) 12वीं का परिणाम शाम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को शिमला जिला के रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम महल परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की चतुर्वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाकर प्रदेश की संस्कृति और आस्था की रक्षा की, जो उनकी देवभूमि हिमाचल के प्रति गहरी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पवित्रता को सुरक्षित रखने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया, जिससे वे एक सच्चे सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। रामपुर स्थित ऐतिहासिक पदम पैलेस में आज हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की चतुर्वार्षिक श्राद्ध (चवरख) पूरे विधिविधान और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर प्रदेशभर से हज़ारों की संख्या में लोग  उन्हें श्रद्धांजिल देने पहुंचे थे। हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे शिमला से रामपुर नहीं पहुंच सके। लेकिन धर्मपत्नि व विधायक कमलेश ठाकुर ने दोपहर बाद रामपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनकी धर्मपत्नि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने छात्रों की सामान्य जागरूकता और संचार कौशल (Communication Skills) को बेहतर बनाने के लिए एक अहम कदम उठाया है। अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र दैनिक समाचार पढ़ेंगे। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर लिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों के समग्र विकास के लिए उन्हें देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी होना जरूरी है इसलिए प्रार्थना सभा में न्यूज़ रीडिंग को अनिवार्य किया गया है। छात्र हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समाचार पढ़ सकेंगे, जिससे द्विभाषीय…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने भारतीय सीमा से लगे किन्नौर जिला के पर्यटक स्थलों के सुगम और सुरक्षित भ्रमण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त कार्यालय सभागार रिकांगपिओ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि हर पर्यटक को निर्धारित मानक प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा ताकि सीमावर्ती पर्यटन स्थलों की यात्रा सुचारू और सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती पर्यटक स्थल दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे और इन स्थलों पर जाने वाले सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड अथवा पहचान पत्र लाना…

Read More