एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी की बैठक आज दिनांक 12 जून को भद्राश में आयोजित की गई। बैठक में प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। तय किया गया कि आगामी 18 जून को किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के बायल स्थित कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात करेगा और अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाएगा। बैठक में किसान सभा राज्य कमेटी के सचिव ओंकार शाद, प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद और अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि 24 अप्रैल को किसान सभा और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय देवता साहिब लक्ष्मी नारायण नोगली मेले के सफल आयोजन के लिए आज परिधि गृह रामपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने उप-मंडल प्रशासन रामपुर को मेले की सभी व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मेले और त्योहार हमारे सामाजिक जीवन के अभिन्न अंग हैं, जिन्हें संजोकर रखना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है।” बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी मेला 26 से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के 27 एनसीसी कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रधानाचार्य रत्न चंद गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। एनसीसी अधिकारी तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक एनसीसी शिविर में इन कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कैडेट रितुल ने शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं ईशान ने ड्रील प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। वाद्ययंत्र प्रतियोगिता में ललित को दूसरा स्थान मिला जबकि रस्साकस्सी प्रतियोगिता में रामपुर टीम ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर बी.एड. संस्थान नोगली (कलना) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा संचालित प्रथम एवं तृतीय सत्र की सेमेस्टर एंड परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान में उत्सव का माहौल है। प्रथम सत्र में शानदार प्रदर्शन: स्नेह लता ने 286/350 अंक (81.71%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मोनिका ठाकुर ने 76.57% अंकों के साथ द्वितीय और श्रेया मेहता ने 76.28% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सत्र से 7 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए, जबकि शेष सभी ने प्रथम श्रेणी में…
बिलासपुर । हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने आंध्र प्रदेश के मांगीनापुड़ी बीच पर आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल का सामना हरियाणा से हुआ, जिसमें हरियाणा ने 47 अंक हासिल किए जबकि हिमाचल की टीम 35 अंकों पर सिमट गई। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को मात दी थी। हिमाचल टीम की कप्तानी बिलासपुर की किरण ठाकुर ने की। उनके नेतृत्व में टीम ने हर मुकाबले में दमदार…