एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर स्थित 3,930 मीटर ऊंचे शिपकी-ला दर्रे में सीमा पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पर्यटक शिपकी-ला की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे क्योंकि यहां पर्यटकों पर लगी पाबंदियों को हटाया गया है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सशक्त होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से लेपचा, शिपकी-ला, गिउ और रानी कांडा जैसे सीमा क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों की अनुमति…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। दरकाली पंचायत के युवाओं ने खेल के मैदान में नया इतिहास रच दिया है। दरकाली बॉयज ने एक ही दिन में दो अलग-अलग वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर नोगली में खिताब जीता, जबकि खमाड़ी में उपविजेता बनकर पंचायत का नाम रोशन किया। नोगली में आयोजित प्रतियोगिता में दरकाली बॉयज ने गानवी की टीम को करारी शिकस्त दी। शुरू से ही दरकाली की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया। जीत की बदौलत उन्हें ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली। रनरअप गानवी टीम को 7,500…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधा कृष्णन बीएड/ एमएड प्रशिक्षण संस्थान नोगली (रामपुर बुशहर) के बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रथम और 2023–25 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसने संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा को और भी मजबूती दी है। तृतीय सेमेस्टर में जोगिन्द्र पाल ने 91.42% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जान्हवी और कृतिका ने 90.85% अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि लोकेश ठाकुर, मनिषा कुमारी, मोनिका व अवंतिका ने 90.28% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान साझा किया। इस परीक्षा में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो नित्थर(कुल्लू)। हिमाचल दुग्ध उत्पादन संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज विश्राम गृह निथर में संपन्न हुई, जिसमें दूध उत्पादकों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक में 2 जुलाई को दतनगर में प्रस्तावित प्रदर्शन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा निरमंड ब्लॉक के अध्यक्ष देवकी नंद और निहाल चंद ने की। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन आज घाटे का सौदा बनता जा रहा है। महंगाई के चलते उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हुई है, खासकर फीड की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसके बावजूद दूध की समय पर पेमेंट नहीं…
कुल्लू। आनी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबन के टिप्पल गांव में नेपाली युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय मोहन केशी निवासी गांव तिमिले डा. रेउगा, तहसील व थाना सुरवा ओशल, जिला रोल्पा, नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि युवक ने टिप्पल स्थित एक सेब के बगीचे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ की टहनी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई, सिर्फ गले पर फंदे का हल्का निशान…