Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम में 89 पौंगडैम विस्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र सौंपे। वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे इन परिवारों को अब प्रत्येक को 3 लाख रुपये की आवास सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को अपने हक़ के दस्तावेज़ प्राप्त करने में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देहरा क्षेत्र को 25 वर्षों के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने पूर्व विधायक पर लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार ब्लॉक के भावानगर स्थित मिनी सचिवालय में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विकास कार्यों व जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक के दौरान मंत्री ने गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट मांगी और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माणाधीन पंचायत घरों का शीघ्र निर्माण, पशु चिकित्सालयों में दवाइयों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगडा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से छह महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान के अंतर्गत 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन, डायगनोस्टिक ब्लॉक, केंद्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र तथा 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त: हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क (12.87 करोड़ रुपये), थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क (6.64 करोड़ रुपये), गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क (10.29…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोचंडीगढ़। सेक्टर-10ए की 70 वर्षीय पूर्व चीफ आर्किटेक्ट सुमित कौर साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को ट्राई, सीबीआई और सुप्रीम कोर्ट का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उन्हें मानसिक दबाव में डालते हुए करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता के अनुसार, 3 मई को उन्हें एक कॉल आया जिसमें खुद को ट्राई का अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों में हो रहा है। इसके बाद महिला को वॉट्सएप कॉल पर एक अन्य व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को सीबीआई का डीआईजी बताया। उसने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। सेंट थॉमस स्कूल शिमला ने अपने गौरवपूर्ण 100 वर्षों के शिक्षा, चरित्र निर्माण व सेवा के सफर को “नव नभ निर्माण” कार्यक्रम के तहत भव्य रूप से मनाया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल की एक सदी पूर्ण होने पर छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर शिक्षा, अनुशासन और मूल्यों के एक सौ वर्षों के शानदार योगदान का उत्सव है। उन्होंने संस्थापकगणों की दूरदर्शिता, शिक्षकों की निष्ठा और…

Read More