Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुमारसैन(शिमला)। कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर बिथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उसमें सवार चालक की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार ने एम्बुलेंस कंट्रोल रूम सोलन (108) को सूचना दी कि बिथल में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आई-20 कार (नंबर HP27A-2885) बिथल एनएच-05 पर पलटी हुई थी। कार के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में कहा कि आज उन वीर सैनिकों के बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया हालांकि, केंद्र सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को विश्वास में लिए बिना युद्ध विराम की घोषणा कर दी। यह घोषणा किसी तीसरे देश से सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई। यह घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व के विपरीत है,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। वर्ष 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस, वीरता तथा बलिदान प्रदर्शित करने के लिए वीरता सम्मान से अलंकृत वीर सैनिकों तथा शहीदों के परिजनों के सम्मान में आज यहां ‘जय हिंद सभा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सूबेदार मेजर पवन के पिता गरज सिंह तथा पुत्र अभिषेक को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। उन्होंने कीर्ति चक्र विजेता शहीद नायक दिलबर ख़ान की धर्मपत्नी जमीला को 15 लाख रुपये तथा शहीद हवलदार रोहित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर।नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन ने स्वच्छता पखवाड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ज्यूरी में छात्राओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कौशल्या नेगी, उप महाप्रबंधक (CSR) और डॉ. नेहा, दंत चिकित्सक, परियोजना अस्पताल झाकड़ी ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (Personal Hygiene) पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मानसिक धर्म (मासिक धर्म) के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, महिलाओं को होने वाली सामान्य बीमारियों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उप-मण्डल रामपुर में 6 जून को भूकंप पर मेगा मॉक ड्रील अभ्यास की तैयारियों को लेकर उप-मण्डलाधिकारी हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, वन, परिवहन, टेलीकॉम, लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, राजस्व सहित अन्य आवश्यक विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उप-मण्डलाधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, आगजनी, बादल फटना आदि अचानक आने वाली घटनाएं होती हैं, जो जनजीवन और पर्यावरण को प्रभावित करती हैं। 6 जून को रामपुर क्षेत्र में 8.0 रिक्टर स्केल का भूकंप आने का परिदृश्य तैयार…

Read More