Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। अखिल जनवादी महिला समिति का 7वां जिला सम्मेलन वाय डब्ल्यू सी ए भवन में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इसमें शिमला, ठियोग, कुसुम्पटी, निरमंड, रामपुर, कोटखाई और रोहड़ू से सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे समिति की वरिष्ठ सदस्य कमला जी ने किया। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। सम्मेलन का उद्घाटन जिला प्रभारी संतोष कपूर जी ने किया। उन्होंने महिलाओं की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए सम्मेलन को संबोधित किया। जिला सचिव सोनिया शबरवाल ने तीन वर्षों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। भारत निर्वाचन आयोग में प्रधान सचिव अरविंद आनंद ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला के सभी बूथ स्तरीय अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के 25 बूथ स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनावों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का समय-समय पर आयोजन आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी जिले में बूथ…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो चौपाल(शिमला)। चौपाल, हिमाचल प्रदेश – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को चौपाल उपमंडल की ग्राम पंचायत नन्हार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मांगों के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है और इसी सोच के साथ यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में पंजीकृत तीन शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, वहीं कार्यक्रम के दौरान प्राप्त 23 से अधिक मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया गया। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मपुर(मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के चोलथरा गांव में एनएच निर्माण में अनियमितताओं और लापरवाही के खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आज सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेन्द्र सिंह, पंचायत प्रधान मेहर चन्द गारला, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिहारी लाल और किसान सभा के रणताज़ राणा ने किया। मौके पर एसडीएम स्वाति डोगरा, डीएसपी संजीव गौतम और मौर्थ विभाग के प्रभारी अभियंता तन्मय मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एनएच निर्माण कंपनी द्वारा चोलथरा में बनाए जा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो सुंदरनगर(मंडी)। केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंडी जिले में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विभिन्न ब्लॉकों – सुंदरनगर, बल्ह, सरकाघाट, धर्मपुर आदि के गांवों में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों से जोड़कर सशक्त बनाना है। केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज सूद ने बताया कि कार्यक्रम में कृषि, बागवानी, जीका, आत्मा विभागों के विशेषज्ञों ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को तकनीकी सलाह दी और उनकी समस्याओं का समाधान किया। यह…

Read More