Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरा निरमंड(कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश कोली समाज इकाई निरमण्ड खण्ड की बैठक संयोजक श्याम चन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्राम शाड़ीधर, डाकघर कोयल, तहसील निरमण्ड, जिला कुल्लू निवासी चन्दे राम पुत्र शौजू राम द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से एक निजी कंपनी पर अवैध खनन करने और स्थानीय लोगों को धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए। कोली समाज ने आरोप लगाया कि बीपीएन माइनिंग कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से अवैध खनन किया जा रहा है। इस बाबत पहले ही ब्रो थाना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100, तथा उपायुक्त कुल्लू को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कई…

Read More

चंडीगढ़। आरसीबी ने एक जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब किंग्स को मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी ने पंजाब को महज 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की इस जीत के हीरो रहे फिल सॉल्ट, जिन्होंने 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 27 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के जड़े और टीम को अंत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन द्वारा विद्युत मंत्रालय एवं एसजेवीएन प्रबंधन के द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत वीरवार को ग्राम पंचायत तरंडा में स्वच्छता पर विशेष नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तरंडा की पांच महिला मंडलों के साथ-साथ आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। कुल 110 महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और आमजन को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोत्साहन…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। शिमला ग्रीष्मोत्सव 2025 का आयोजन 1 से 5 जून तक धूमधाम से किया जा रहा है। इस महोत्सव में पंजाबी, बॉलीवुड और हिमाचली कलाकार अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने दी। रंगीन रोशनी से सजेगा रिज मैदान उपायुक्त ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और रिज मैदान को रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग एक उत्सवपूर्ण माहौल का आनंद उठा सकें। सांस्कृतिक संध्याओं में विविधता और मनोरंजन पांच सांस्कृतिक संध्याओं में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों के स्वागत हेतु “फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया, जिसकी समुचित व्यवस्था प्रवक्ता (गणित) दिव्य दत्त शर्मा एवं डी.पी.ई. सुधीर रोहटा के मार्गदर्शन में की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं के तीनों संकायों—विज्ञान, वाणिज्य एवं कला—के छात्रों द्वारा किया गया, जिन्होंने कक्षा ग्यारहवीं के नवागत छात्रों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर नवागत छात्रों…

Read More