Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम शरची गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रात्रि विश्राम किया। वे पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर ठहरे। मुख्यमंत्री के स्वागत में ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ उमड़े। उन्होंने रास्ते में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची सड़क को चौड़ा व बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क के किनारे ड्रेनेज व्यवस्था और आवश्यकता अनुसार पेवर ब्लॉक्स लगाने के आदेश भी दिए। शरची…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरोसरकाघाट (मंडी)। बॉल बैडमिंटन संघ मंडी द्वारा नबाही स्थित बॉल बैडमिंटन ग्राउंड में दूसरी जिला स्तरीय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों की 10 टीमों के 80 एवं लड़कियों की 7 टीमों के 56 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ के प्रधान बी.एल. गोयल और महासचिव के.सी. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के दौरान कुल 15 मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में लड़कों की श्रेणी में भांबला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आज से एसएफआई का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस शिविर के दौरान आने वाले तीन दिनों में राज्य की कांग्रेस सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। शिक्षा का निजीकरण और छात्रों के अधिकारों पर हमलेएसएफआई का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार शिक्षा का निजीकरण कर रही है और छात्रों के अधिकारों पर हमले कर रही है। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता गिरती जा रही है और सरकार सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की बजाय निजीकरण को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जवाहर नवोदय विद्यालय, शिमला में दिनांक 28 व 29 मई 2025 को क्लस्टर स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार जिलों — शिमला, सिरमौर, कांगड़ा और सोलन के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के छात्रों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति संगीता शोणिक ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने प्रतियोगिता की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की कोली समाज खंड इकाई द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मदन कश्यप ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोली समाज खंड का विस्तार पंचायत स्तर तक किया जाएगा। इसके लिए पंचायत स्तर पर उप खंड बनाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जा सके और समाज को मजबूत किया जा सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन पंचायतों में निष्क्रिय उपखंड हैं, वहां नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही खंड इकाई के वित्तीय संसाधनों…

Read More