एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना द्वारा देश की सबसे बड़ी परियोजनाओं में एसजेवीएन का 38वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का समापन एक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ, जिसमें हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध सांस्कृतिक टोली टीम सुर मंदिर रामपुर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गायक दीपक मेहता, टीआर कश्यप, यश कश्यप, गायिका रमना भारती और विनेश जोशी ने अपनी स्वर लहरियों से समां बांधा। इस भव्य कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा, परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष सहित अनेक अधिकारी और…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों को सरल, सुगम और सुव्यवस्थित सुविधाएं देने हेतु ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सांगला में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि यह पहल सरकार की नीतियों को आम जन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक अनुकरणीय प्रयास है। नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाने और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ देने हेतु प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। सांगला, बटसेरी, रक्छम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (SDRF) के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने लगभग ₹100 करोड़ के तीन प्रस्ताव SDRF पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। अब ये प्रस्ताव सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए भेजे जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और SDRF का प्रयोग उन क्षेत्रों में किया जाता है, जो आपदा से सर्वाधिक प्रभावित होते हैं। शिमला शहर के नालों का चैनलाइजेशन – ₹85 करोड़बरसात में नालों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सतगुरु माता सुदीक्षा जी और राजपिता रमित जी को अपार कृपा से संयोजक स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम का आयोजन रविवार, 25 मई को सत्संग भवन खनेरी (रामपुर बुशहर) में आदरणीय प्रचारक महात्मा सुरेंद्र गिल जी (शिमला) की अध्यक्षता में किया गया। इस समागम में सराहन, ज्यूरी, कुमारसैन, भुट्टी, किन्नू और रामपुर की साध संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी वक्ता एवम गीतकार महात्माओं ने सुंदर विचारों और रचनाओं के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसका सभी साध संगत ने भरपूर आनंद प्राप्त किया। प्रचारक महात्मा ने स्टेज से अपने विचारो में इसी बात को समझाया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य स्तरीय चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरनगर में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के सभी 12 जिलों से आए सैकड़ों डेलीगेट्स ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें राज्य अध्यक्ष पद हेतु शिमला से अजय नेगी और पूर्व महासचिव संजीव कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ, जिसमें अजय नेगी ने 419 मत प्राप्त कर 108 मतों से जीत दर्ज की। संजीव कुमार को 311 मत मिले। वहीं महासचिव इंदर सिंह (मंडी), कार्यकारी अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना…