Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन अपने 38वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने  वीरवार को ‘स्वस्थ भारत’ थीम पर मिनी मैराथन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य को बढ़ावा देना और स्वच्छता पखवाड़ा तहत स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनके उत्साह की सराहना की और सभी कर्मचारियों व उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा ‘स्वस्थ भारत’ के विज़न में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सोच लिटरेरी सोसाइटी  ने बागा सराहन, निरमंड में एक अनोखे “ग्रीन क्लास रूम इनिशिएटिव” कार्यक्रम “लिटरेचर मीट्स नेचर” का सफल आयोजन किया। इस अभिनव पहल ने साहित्यिक अन्वेषण को प्राकृतिक आनंद के साथ जोड़ा और साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। यह कार्यक्रम शिक्षकों और छात्रों के लिए व्यावहारिक रूप से सीखने का एक बेहतरीन अवसर रहा। प्रतिभागियों को न केवल स्थानीय वन्यजीवों की खोज करने का मौका मिला, बल्कि उन्होंने प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देखा और उसकी सराहना भी की। प्रकृति से जुड़े संरक्षणात्मक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बुधवार सुबह 11:30 बजे ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और कोर्ट रूम व चैंबर तुरंत खाली करा दिए गए। वकील और कोर्ट स्टाफ बाहर आ गए। चंडीगढ़ पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) ने तुरंत नोटिस जारी कर सभी कोर्ट रूम और…

Read More

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 से 28 मई तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री 25 मई को शाम 4 बजे रिकांगपिओ में आयोजित लॉन टेनिस कोचिंग कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 26 मई को प्रातः 11 बजे सांगला में “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। 27 मई को प्रातः 10 बजे पूह ब्लॉक स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक और वन अधिकार अधिनियम-2006 की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे ब्लॉक स्तरीय योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअल तौर पर पपरोला समेत देश के 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। बैजनाथ पपरोला स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं, जिनमें वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम और शिशु आहार कक्ष शामिल हैं। प्लेटफॉर्म पर 20 स्टील बेंच लगाए गए हैं। स्टेशन में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए अलग शौचालय, प्रवेश रैंप, बुकिंग खिड़की और पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था…

Read More