Author: ARB Times Desk

नई दिल्ली/ शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़कों की मरम्मत और टनल-ब्रिज निर्माण कार्यों को लेकर जल्द ही बड़ा बदलाव आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में आई आपदा और उससे हुए नुकसान पर विस्तृत चर्चा की। हर्ष महाजन ने बताया कि हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन और आपदा से बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान हुआ है, जिसे शीघ्रता से ठीक करने की आवश्यकता है। इस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भरोसा दिलाया कि हिमाचल में आधुनिक तकनीक से टनल और ब्रिज…

Read More

रांची। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू से संबंध रखने वाले जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट के 17वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice) के रूप में शपथ ली। उन्हें झारखंड के राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विशेष अवसर पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी और जस्टिस चौहान के माता-पिता भी मौजूद रहे। जस्टिस चौहान इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट में दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की भूमिका निभा चुके हैं। 🎓 शिक्षा और प्रारंभिक जीवन 9 जनवरी 1964 को जन्मे जस्टिस चौहान की प्रारंभिक शिक्षा बिशप कॉटन स्कूल, शिमला…

Read More

शिमला। भारतीय जनता पार्टी शिमला के जिलाध्यक्ष केशव चौहान ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ‘जॉब ट्रेनी योजना’ को युवाओं के साथ सबसे बड़ा धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य के बेरोजगार युवाओं को गुमराह करने का एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिससे उन्हें रोजगार, सामाजिक सुरक्षा या भविष्य की कोई गारंटी नहीं मिलती। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना के तहत युवाओं को पहले परीक्षा देनी होगी, फिर दो साल अस्थायी तौर पर काम करना होगा, और इसके बाद फिर से परीक्षा देनी पड़ेगी। लेकिन पक्की नौकरी की कोई गारंटी नहीं है। इसके अलावा, युवाओं…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधन को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन इस घटना से छात्रों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में दहशत का माहौल बन गया है। ढली क्षेत्र के एक नामी स्कूल में, ईमेल के बाद छोटे बच्चों को टेरेस से जुड़ी सीढ़ियों पर और बड़ी कक्षाओं के छात्रों को स्कूल के बाहर सड़क पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इसे समस्त हिमाचलवासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि यह विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास का भी प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीयू ने ऐसे मेधावी छात्र देश को दिए हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है और हिमाचल प्रदेश का नाम विश्वभर में रोशन किया है। उन्होंने यह भी साझा किया कि वे स्वयं भी इस विश्वविद्यालय के…

Read More