एआरबी टाइम्स ब्यूराे किन्नौर। जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी सेब सीज़न के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आज उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने जिला के मुख्य संपर्क मार्गों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान चौरा, नाथपा, निगुलसरी, निचार व वांगतू संपर्क मार्गों का जायज़ा लिया गया। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इन मार्गों की नियमित निगरानी करें, विशेषकर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी और मजदूरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि बागवानों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में कोई कठिनाई न हो।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद सिंह नेगी ने जानकारी दी कि जनजातीय जिला किन्नौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेब के बागानों में समय से पहले पतझड़ तथा पत्तों में काले धब्बों की रोकथाम को लेकर 23 से 26 जुलाई, 2025 तक बागवानी जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से बागवानों को रोग प्रबंधन, नवीन तकनीकों और उपकरणों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने बागीचों को रोगमुक्त एवं उत्पादक बनाए रख सकें। शिविरों का आयोजन इस प्रकार होगा: 23 जुलाई, 2025 – निचार विकास खंड की पंचायतें: निचार, सुंगरा, पोंडा,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन की 35 सदस्यीय टीम लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चार दिवसीय सफाई अभियान पूरा कर रामपुर लौट आई है। इस अभियान की शुरुआत एसडीएम निरमंड से हरी झंडी मिलने के साथ हुई थी, जिसका लक्ष्य कुल 500 कट्टे कचरा एकत्र करना और नैन सरोवर, श्रीखंड क्षेत्र व पार्वती बाग की सफाई करना था। लगातार बारिश के चलते टीम नैन सरोवर व श्रीखंड क्षेत्र की सफाई नहीं कर पाई, लेकिन पार्वती बाग, डंपिंग यार्ड और अन्य क्षेत्रों में सफाई कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस दौरान टीम ने खराब मौसम की परवाह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। NSUI की MLSM कॉलेज इकाई द्वारा “ग्रीन कैंपस, क्लीन कैंपस” अभियान की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय परिसर में की गई। यह पर्यावरणीय पहल NSUI मंडी के ज़िला अध्यक्ष श्री अनीत जसवाल जी के मार्गदर्शन में शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य कॉलेज परिसरों को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है। अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुई, जिसमें NSUI कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प भी लिया कि वे सिर्फ पौधे नहीं लगाएंगे, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) का एक प्रतिनिधिमंडल आज विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव ज्ञान सागर नेगी से भेंट करने पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के उपाध्यक्ष डॉ. योगराज एवं कोषाध्यक्ष डॉ. रामलाल ने किया। उन्होंने कुलसचिव का पुष्प गुच्छ, मफलर और टोपी भेंट कर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली मांग विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के लिए आवास आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू बनाए जाने की रही। संघ ने कहा कि यह मुद्दा बीते तीन वर्षों…