एआरबी टाइम्स ब्यूरो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह विकास खंड में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। यह हादसा सुबह के समय ज्ञाबुगं बोदंग नाला के समीप हुआ। जिसमें एक ऑल्टो K10 कार (HP 25A 1921) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर दाेनों घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह पहुंचाया गया।कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान चालक विजय कुमार (33 वर्ष), पुत्र करम सिंह, गांव बाजवा, डाकघर मशनू, तहसील रामपुर, जिला शिमला…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पीओ में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जितेन्द्र सैनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किन्नौर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जितेन्द्र सैनी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 15100 पर संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। शिमला में वर्ष 2025 के सेब सीजन को देखते हुए ढुलाई दरें निर्धारित कर दी गई हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी करते हुए जानकारी दी कि ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप और अन्य वाहनों द्वारा सेब ढुलाई की दरें वजन और दूरी के आधार पर तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि: दिल्ली तक ट्रक/अन्य वाहन: ₹0.90 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल चंडीगढ़ तक ट्रक/अन्य वाहन: ₹1.30 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल पिकअप (4-व्हीलर) 20 किमी तक: ₹2.30 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल पिकअप 20 किमी से अधिक: ₹2.50 प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल आयशर 4-व्हीलर (टाटा 407): ₹1.30…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर की कार्यशाला में बुधवार को भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रामपुर इकाई ने अपना 70वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर कार्यशाला परिसर को सजाया गया और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल परिवहन संघ रामपुर के अध्यक्ष विवेक गौतम ने की, जबकि संचालन संघ के सचिव संजीव कुमार द्वारा किया गया। सचिव ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना वर्ष 1955 में भोपाल में हुई थी। लंबे संघर्ष और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए वर्ष 1999 तक यह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वन अधिकार अधिनियम 2006 को सख्ती से लागू करवाने और प्रदेश में हो रही बेदखलियों के विरोध में किसान बागवान यूनियन रामपुर अगस्त माह प्रदेश मुख्यमंत्री से मिलेगा, ताकि वन भूमि पर निवास कर रहे गरीबों और किसानों के अधिकारों की रक्षा की जा सके। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष बिहारी सेवगी ने की, जिसमें यह भी तय किया गया कि हिमाचल के सभी विधायकों और सांसदों को खुला पत्र भेजा जाएगा। इस पत्र के माध्यम से उनसे पूछा जाएगा कि वे किसानों के साथ हैं या बेदखली करने वालों के साथ। इसके अलावा सांसदों…