Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की इकाई एसजेवीएनएल झाकड़ी के उप कमांडेंट कौश्लेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा परिदृश्य में हो रहे निरंतर बदलावों के मद्देनज़र CISF अब भारतीय सेना के साथ संयुक्त गहन प्रशिक्षण शुरू कर रहा है। इस कदम का उद्देश्य बल को “बैटल रेडी” बनाना है, ताकि वह किसी भी असामान्य या उभरते खतरों से सटीक और प्रभावी तरीके से निपट सके।  “बैटल रेडी” की CISF की परिभाषा CISF के अनुसार “बैटल रेडी” का तात्पर्य है कि बल के जवान देश के रणनीतिक और संवेदनशील स्थानों जैसे: हवाई अड्डे परमाणु संयंत्र…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त तोरूल एस. रवीश ने मनाली में निर्माणाधीन वोल्वो बस स्टैंड और पर्यटन विभाग परिसर की कार्य प्रगति की समीक्षा को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने परिसर में प्रवेशद्वार और प्रवेश स्थान पर एंट्री रजिस्ट्रेशन की उचित व्यवस्था तथा गार्ड हट स्थापित करने को कहा। इसके साथ ही वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एनएचएआई के माध्यम से प्रभावी जल निकासी प्रणाली विकसित करने के भी निर्देश दिए गए। इस बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उपायुक्त तोरल एस रवीश ने मंगलवार को जिला प्रशासन की सोशल मीडिया समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, आवश्यक आदेशों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रसार के लिए “डीसी कुल्लू” पेज सहित विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल का प्रभावी उपयोग किया जाए। इसके साथ ही डीपीआरओ (DPRO) और डीडीएमए (DDMA) के सोशल मीडिया पेजों को भी सूचना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल किया…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार ने स्कूल प्रवक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई ट्रेनी पॉलिसी को लेकर अहम स्पष्टता जारी की है। 22 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, नई भर्ती नीति केवल 14 मई 2025 के बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू होगी, जबकि अप्रैल 2025 में नियुक्त 585 प्रवक्ताओं को इस नीति से बाहर रखा गया है। इसका मतलब यह है कि ये शिक्षक पुराने नियमों के तहत सीधे नियमित माने जाएंगे और इन्हें ट्रेनी श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। इस निर्णय से उन 585 प्रवक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान नियमों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। कोटगढ़ भलाडी की मोनिका, पिता राकेश कुमार व माता सुरमा देवी की सुपुत्री, ने UGC-NET (Economics) परीक्षा में 94 पर्सेंटाइल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। मोनिका ने प्रारंभिक शिक्षा शमाथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS Shamathla) से प्राप्त की और उच्च शिक्षा एम.ए. अर्थशास्त्र में डिग्री कॉलेज रामपुर से पूरी की। मोनिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के पीछे उनके आत्मविश्वास, मेहनत और लगन के साथ-साथ परिवार का भी विशेष योगदान रहा है। विशेष रूप से उनके बड़े पापा सुखदेव कौशल का मार्गदर्शन व प्रोत्साहन उनके सफर में प्रेरणादायक रहा। मोनिका की…

Read More