Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समरहिल चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बस किराए में की गई वृद्धि के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने सीएम का पुतला फूंका और सड़क पर चक्का जाम कर विरोध दर्ज करवाया। राज्य कमेटी सदस्य अंकुश राणा ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी और छात्र विरोधी है। किराया वृद्धि से आम जनता के साथ-साथ छात्रों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह निर्णय शिक्षा प्राप्त करने वाले हजारों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना द्वारा स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत सोमवार को नागरिक अस्पताल निरमंड में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. तुषार की उपस्थिति में स्वच्छता सामग्री प्रदान की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देना तथा मरीजों, उनके परिजनों एवं अस्पताल कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह पहल इस विचार पर आधारित है कि स्वास्थ्य और स्वच्छता का गहरा संबंध है। स्वच्छता की कमी के कारण अस्पतालों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। रामपुर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली के छात्रों ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल की है। 10वीं कक्षा में इशिता ने 700 में से 686 अंक प्राप्त कर बोर्ड मेरिट सूची में स्थान पाया। बादल ने 630 अंक लेकर दूसरा स्थान, युग ने 617 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा में संध्या ने 500 में से 467 अंक लेकर प्रथम स्थान, सारिका ने 428 अंक लेकर द्वितीय स्थान, मिताली ने 397 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। थाना रामपुर के अंतर्गत दर्ज एक चोरी के मामले में रामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को दिनांक 13.05.2025 को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अमित कुमार ने अपने अन्य साथियों के नामों का खुलासा किया, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे जांच करते हुए तीन और आरोपियों को दिनांक 18.05.2025 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं: सोनू, पुत्र स्वर्गीय तारा चन्द, निवासी गांव डोबी, डाकघर करतोट, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 24 वर्ष। अतुल कुमार @ सिंघी राम उर्फ M.L.A, पुत्र गंगा दास, निवासी गांव बाड़ा, वार्ड नंबर 2…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर 37 पंचायतों में वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग द्वारा जारी की गई 12.98 करोड़ रुपये की राशि में से अब तक केवल 3.26 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। जिस कारण 9 करोड़ रुपये पंचायतों के खातों में पड़े रह गए हैं, जिससे ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जिसे लेकर आज समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक नंदलाल ने की। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी भी उपस्थित रहे। बीडीओ ने जानकारी दी कि यह बैठक पंचायतों में…

Read More