एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन द्वारा अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत शिमला जिले की तहसील रामपुर के गांव गसो, पंचायत झाकड़ी में स्थित देवता महारूद्र काजल की प्राचीन कोठी के जीर्णोद्धार हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21 जुलाई 2025 को निदेशक (कार्मिक) एवं अध्यक्ष, एसजेवीएन फाउंडेशन, अजय कुमार शर्मा ने इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एसजेवीएन सीएसआर के माध्यम से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने, स्वास्थ्य संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सतत कार्य कर रहा है।…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र (कोड: 1110) में जुलाई सत्र 2025 के लिए एमबीए सहित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश व पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले यह तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी। अब हिंदी माध्यम में भी एमबीएशिमला क्षेत्रीय केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब विद्यार्थी हिंदी भाषा में भी एमबीए की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एमबीए के प्रमुख विषय:जुलाई सत्र में इग्नू के अंतर्गत निम्नलिखित विषयों में एमबीए डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा: हेल्थकेयर एवं हॉस्पिटल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सतलुज नदी में गाद की मात्रा लगातार बढ़ने के कारण 1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी जलविद्युत परियोजना को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे, वांगटू स्थित नाथपा बांध में गाद का स्तर 6299 पीपीएम रिकॉर्ड किया गया। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12:45 बजे से जलाशय की फ्लशिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल नाथपा झाकड़ी व रामपुर जल विद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन पूरी तरह से बंद है। पावर हाउस के बंद होने के उपरांत नाथपा डेम से डाउनस्ट्रीम की ओर लगभग 1400…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर संगठन 12/20 देवठी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत रानू धार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कृपाराम ने की। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के प्रवक्ता अमर देशटा (कॉमर्स) ने युवाओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में संगठन के सक्रिय सदस्य दीपू राठौर, लवली, विपिन, मुकेश, आदित्य, आयुष, रमन और कृष ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही संगठन के कोषाध्यक्ष हरबंस…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। चंबा जिले के सुतांह गांव में पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आकर नवविवाहित दंपती की मौत हो गई। दोनों की शादी को महज 5 महीने ही हुए थे। पत्नी मायके आई थी, जिसे पति सनी लेने आया था। सोमवार को उन्हें ससुराल लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में घर भी पूरी तरह जमींदोज हो गया। भारी बारिश के चलते हिमाचल के 4 जिलों के 9 सब-डिवीजन में सोमवार को स्कूलों में…