Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर बी. एड. संस्थान नोगली (कलना) एवं नेचुरल एंड ह्यूमन रिसोर्सेस डेवलेपमेंट एसोसिएशन की प्रबंधन समिति की ओर से कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. महावीर सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद और सचिव ई. राजीव शर्मा की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अनौपचारिक बैठक के दौरान कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने रामपुर बुशहर से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी और यह क्षेत्र उनकी स्मृतियों में आज भी विशेष स्थान रखता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। रोटरी क्लब रामपुर ने क्षेत्र में समाज सेवा के 25 सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर शनिवार देर रात रामपुर के भद्राश में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें रामपुर निवासी पीयूष आनंद को वर्ष 2025-26 के लिए क्लब का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले दीपक सूद अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे थे। समारोह के मुख्यातिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश ने पीयूष आनंद को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। उनके साथ विकास गर्ग, रोटरी क्लब शिमला के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। रविवार जैसे अवकाश के दिन भी आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर में चिकित्सकों ने सेवा भाव के साथ लगभग 80 मरीजों का उपचार विभिन्न अनुशस्त्र आयुर्वेदिक कर्मों द्वारा किया। इस विशेष कार्यशाला में प्राचीन व प्रभावी चिकित्सा पद्धतियों का प्रयोग कर रोगियों को राहत दी गई।  कार्यशाला में सम्मिलित प्रमुख उपचार विधियाँ: अलाबू चिकित्सा (कपिंग थैरेपी) जलौका द्वारा रक्तमोक्षण (लीच थैरेपी) धातु स्वेद, मृतिका स्वेद (स्वेदन क्रियाएं) बिंदु अग्निकर्म, विलेखन अग्निकर्म प्रतिसारण अग्निकर्म इस सेवा की शुरुआत डॉ. कपिल शर्मा द्वारा की गई है, जो हाल ही में किन्नौर से स्थानांतरित होकर रामपुर आए हैं। डॉ. शर्मा का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े दूध उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पंजीकृत दूध समितियों के लिए परिवहन सब्सिडी 1.50 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वृद्धि से कामधेनु हितकारी सोसाइटी से जुड़े लगभग 6000 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार, देश में दूध उत्पादकों को परिवहन सब्सिडी प्रदान करने वाली पहली सरकार है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए वे मुख्यमंत्री के आभारी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक स्तर पर पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए घोषणा की कि राज्य में जल्द ही विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि भर्ती नियमों का प्रस्ताव शीघ्र ही राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ये विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल सर्जरी करेंगे, बल्कि अन्य डॉक्टरों को रोबोटिक सर्जरी तकनीकों का प्रशिक्षण भी देंगे। इससे प्रदेश में कुशल विशेषज्ञों की एक नई टीम तैयार होगी।…

Read More