एआरबी टाइम्स ब्यराे रामपुर बुशहर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक पेंशनरों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे सरकार के खिलाफ राज्यव्यापी रोष रैली और आंदोलन करेंगे। सर्किट हाउस रामपुर में आयोजित बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस चौहान ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अब तक एरियर नहीं मिला है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों से मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित है, जिससे पेंशनरों को गंभीर आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएस…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो पालमपुर(कांगडा)। ग्राम पंचायत आलमपुर, जिला कांगड़ा के निवासी डॉ. राहुल शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के अधीन राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सचिव (कक्षा-1) पद के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि समस्त प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। डॉ. शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV स्कूल, आलमपुर से (10वीं एवं 12वीं) प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से बीएससी (कृषि), एमएससी (एग्रोनॉमी) तथा पीएचडी (एग्रोनॉमी) की शिक्षा पूरी की। एमएससी और पीएचडी दोनों स्तरों पर उन्हें विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की कार्यकारिणी द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने की। इस अवसर पर अभिभावकों ने छात्रों के लिए स्ट्रीम के अनुसार ड्रेस कोड लागू करने की मांग की, ताकि महाविद्यालय में अनुशासन और एकरूपता सुनिश्चित की जा सके। बैठक में छात्रों के सर्वांगीण विकास और कॉलेज से जुड़े विविध मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पीटीए अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कॉलेज प्रशासन को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें प्रमुख रूप से छात्रों की उपस्थिति की सूचना समय पर अभिभावकों…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोनिरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय, निरमंड में आज महाविद्यालय प्रशासन तथा सेना चिकित्सा कोर की 2136 फील्ड अस्पताल, पूह, जिला किन्नौर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं हृदय-फेफड़ा पुनर्जीवन (सीपीआर) प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर द्वारा सैन्य अधिकारियों के स्वागत के साथ हुई। इसके उपरांत प्राचार्य राजन देवी नेगी ने औपचारिक स्वागत भाषण दिया। कैप्टन डॉ आदर्श सिन्हा अपने कनिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को सीपीआर की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई और बताया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) किन्नौर द्वारा आज जिला मुख्यालय रिकांग पीओ में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में साडा के सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ उपायुक्त कार्यालय व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया और मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर साडा के सदस्य सचिव एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक ने कहा कि यह पहल जिला किन्नौर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक…