एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की फूंजा पंचायत को आखिरकार नया पंचायत भवन मिल गया है। शुक्रवार को सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विधिवत रूप से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक नंद लाल और उनकी धर्मपत्नी सत्या देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पंचायत प्रधान शशि जिंटा द्रोहा ने मुख्यातिथि को टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत कर दिया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि नया भवन पंचायत…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में न्यायालयों के मुआवजे से संबंधित मामलों पर गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछली बैठक के निर्णयों की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़कों को राजस्व रिकॉर्ड में कब्जा दर्ज करने पर विस्तृत चर्चा हुई। राजस्व मंत्री ने PWD और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 20 वर्ष से अधिक पुरानी सभी सरकारी संपत्तियों, विशेष रूप से सड़कों को, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु गिरदावरी करें। उन्होंने सभी उपायुक्तों व संबंधित राजस्व अधिकारियों को अगस्त 2025 तक…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। शिमला जिले की दरकाली पंचायत में आयोजित तीन दिवसीय दकनौल मेला शुक्रवार को परंपरागत देव विदाई के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन मेले में स्थानीय लोक संस्कृति की छटा खूब बिखरी। देवता लक्ष्मी नारायण शालनू के मंदिर प्रांगण में नाटी का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें कालेश्वर देवता के साथ आए देवलुओं और विदाई देने आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम साढ़े छह बजे, देवता छिज्जा कालेश्वर, दरकाली से देवठी के लिए रवाना हुए। विदाई के समय बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वॉलीबाल में शाह, लोकनृत्य में महिला मंडल मराला प्रथम मेले के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। श्रीखंड महादेव यात्रा मार्ग की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 19 से 23 जुलाई तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का जिम्मा हिमालयन ट्राइब फाउंडेशन के स्वयंसेवकों को सौंपा गया है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने फाउंडेशन की 30 सदस्यीय टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस पहल की जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान कुल्लू उपायुक्त एवं श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्षा तोरुल एस. रवीश के निर्देशानुसार संचालित हो रहा है। अभियान के दौरान फाउंडेशन की टीम यात्रा मार्ग पर फैले कचरे को एकत्र करेगी और उसे पर्यावरण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल(शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पराली के डकैड़ में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग (SIEMAT) की आधारशिला रखी।यह संस्थान 17.51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा, जिसमें 200 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस संस्थान का उद्देश्य शैक्षिक नियोजन, प्रबंधन, अनुसंधान, प्रशिक्षण और मूल्यांकन को बढ़ावा देना है। मंत्री ने बताया कि निर्माण कार्य का टेंडर आबंटित हो चुका है और कार्य शीघ्र आरंभ होगा। हिमाचल सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक पदों की भर्ती…