एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ऐतिहासिक जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में 108 फीट ऊंची हनुमान ध्वजा के स्थापना समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जाखू मंदिर को आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रयासरत है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य प्रस्तावित है और इससे जुड़ी प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। दिल्ली दौरे…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा शुक्रवार को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत 15 स्थानीय युवाओं को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तकनीकी कोर्स के लिए प्रायोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना कार्यालय बिथल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक सुश्री अल्का जयसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, आईटी, मोटर मैकेनिक व्हीकल, फिटर और कंप्यूटर कम्यूनिकेशन जैसे ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश पत्र सौंपे गए। सुश्री जयसवाल ने बताया कि एसजेवीएन का उद्देश्य केवल विद्युत उत्पादन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय सामाजिक और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत मंडी जिले में आयोजित मॉडल सोलर गांव चयन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत महादेव के अंतर्गत आने वाला राजस्व गांव महादेव (जनगणना कोड 014326) को सर्वाधिक नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना क्षमता दर्ज करने के आधार पर मॉडल सोलर विलेज के रूप में चुना गया है। यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी कपिल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 दिसंबर 2024 से 6 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य 2000 से अधिक आबादी वाले राजस्व…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। डॉ. आशीष कुमार, चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी बेलुपुल, ब्लॉक ननखड़ी, जिला शिमला (आयु 34 वर्ष) द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर एफआईआर पंजीकृत की गई है। शिकायत के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई की रात पीएचसी बेलुपुल में चोरी की वारदात हुई। 17 जुलाई को सुबह 8:30 बजे जब स्टाफ सदस्य पीएचसी पहुंचे, तो पाया गया कि निम्नलिखित सामान चोरी हो चुका था: 🔹 लैब से चोरी हुआ सामान: टाइनी CPU एक मॉनिटर एक एक्सटेंशन बोर्ड जियो डोंगल बारकोड स्कैनर एक UPS एक कीबोर्ड 8. डेल कंपनी का एक CPU 9. डेल कंपनी का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से प्रदेश में आई भीषण आपदा से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की और केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण केंद्र की सहायता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी हालात का आकलन करने का आग्रह किया, जिस पर गृहमंत्री ने शीघ्र दौरे का आश्वासन दिया। साथ ही…