Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। जिला कुल्लू के आनी उपमंडल की बखनाओ पंचायत के काथला गांव में देवता के स्वागत की तैयारियां उस समय मातम में बदल गईं, जब वार्ड पंच रवीना (30) और उनके बेटे सुजल नेगी (14) की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रवीना और उनका बेटा बाजार से सामान लेकर टैक्सी में चवाई से पुनण पहुंचे थे। वहां से अपने घर की ओर पैदल जा रहे थे कि रास्ते में अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर पड़े। ये पत्थर दोनों पर सीधे गिरे, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने घटना…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर।  एसएफआई रामपुर इकाई ने देशभर के शिक्षण संस्थानों में लगातार सामने आ रहे यौन शोषण के मामलों के खिलाफ रामपुर महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उड़ीसा के फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्मदाह, हिमाचल में स्कूली छात्राओं से दुर्व्यवहार सहित विभिन्न राज्यों में हुई घटनाओं की कड़ी निंदा की गई। एसएफआई इकाई सचिव दिव्या ने कहा कि ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज में छात्रा द्वारा आत्मदाह की घटना संस्थागत उदासीनता का परिणाम है। छात्रा ने शिकायतों के बावजूद प्रशासन, आईसीसी और नेताओं से कोई मदद नहीं मिलने पर यह कदम उठाया।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में एक राज्यस्तरीय ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक आईएफएस समीर रस्तोगी ने की। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों की रैपिड रेस्क्यू टीमों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में रामपुर वन मंडल की रैपिड रेस्क्यू टीम को भी सम्मानित किया गया। उप अरण्यपाल गुरहर्ष ने बताया कि यह टीम वर्ष 2018 में गठित की गई थी और तब से अब तक यह 78 सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर चुकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय निरमंड में बी.ए. एवं बी.कॉम प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन परिवेश, शैक्षणिक मूल्यों एवं नैतिक दायित्वों से परिचित कराना और उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि एवं प्राचार्या डॉ. राजन देवी नेगी ने भाग लिया। एनसीसी और एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर, सहायक आचार्य (अर्थशास्त्र) एवं…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। प्राकृतिक आपदा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महिला एवं बाल विकास विभाग की सराज परियोजना के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतुलनीय सेवा भाव और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इन्होंने घर-घर जाकर 4,782 लाभार्थियों को पोषणयुक्त राशन पहुँचाया। विभाग द्वारा चलाया गया यह विशेष वितरण अभियान आपदा राहत में एक मिसाल बन गया। सराज परियोजना के तहत कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्र कार्यरत हैं, जिनमें 97 केंद्र बालीचौकी और 124 केंद्र थुनाग उपमंडल में संचालित हैं। अभियान के अंतर्गत बालीचौकी क्षेत्र में 2,644 और थुनाग क्षेत्र में 2,138 लाभार्थियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। साथ ही संक्रमण…

Read More